{"_id":"633e7b57475d3528ea23922e","slug":"ghaziabad-loni-blast-cylinder-sound-of-blast-heard-up-to-500-meters-a-cloud-of-dust-spread-far-and-wide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Blast: 500 मीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज...दूर तक फैला धूल का गुबार, लोग बोले-ऐसा लगा जैसे भूकंप आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Blast: 500 मीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज...दूर तक फैला धूल का गुबार, लोग बोले-ऐसा लगा जैसे भूकंप आया
Thu, 06 Oct 2022 12:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लोनी के निठोरा गांव की बबलू गार्डन कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब दस बजे ऑटो चालक मुनीर के घर में रसोई गैस सिलिंडर फट जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से घायल हैं। लीकेज से लगी आग के बाद हुए जबरदस्त विस्फोट से 60 वर्ग गज का दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इसके मलबे में दब जाने से चारों की जान गई। दोनों घायलों को लोगों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त छह घर में सात लोग ही मौजूद थे। मृतकों में मुनीर की पुत्रवधू रुकैया (26), बेटी सानिया(16), भांजी सबनूर (21) और पोती इनाया (10 माह) हैं। पत्नी मेहराज और पड़ोस की युवती बेबी घायल हैं। मेहराज का एक हाथ कट गया है। उन्होंने बताया कि वह चाय बना रही थी तभी देखा कि लीकेज से सिलिंडर में आग लगी है। वह इनाया को लेकर भागीं लेकिन तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से दीवारें फट गईं, छत उड़ गई और कुछ ही पलों में पूरा मकान गिर पड़ा।
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
मुनीर के मकान में जब विस्फोट हुआ तो धमाके की आवाज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। घटनास्थल के करीब 200 मीटर दूर तक धूल का गुबार फैल गया। साथ ही आसपास के मकान हिल गए। लोगों को एक पल लगा जैसे भूकंप आया हो। कुछ देर बाद पता चला कि मकान गिर गया है।
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मलबे मे दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग छह लोगों को मलबे से निकाल चुके थे। कुछ और लोगों के अंदर होने की सूचना होने पर पुलिस भी मलबा हटाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर एसडीएम संतोष कुमार राय, एसपी देहात डॉ. ईरज राजा, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। भीड़ की वजह से पुलिस प्रशासन को वहां काम करने में बाधा हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने डंडा फटाकर लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
Ghaziabad Loni Blast
- फोटो : अमर उजाला
ऊपर मौत का डर, नीचे जिंदगी की तलाश
धमाके के बाद लगभग पूरा मकान गिर गया था लेकिन ऊपर की तरफ एक हिस्सा बचा रह गया था। इसके नीचे मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका थी। ऐसे में यहां भी मलबा हटाकर देखा गया को कोई दबा तो नहीं है।
धमाके के बाद लगभग पूरा मकान गिर गया था लेकिन ऊपर की तरफ एक हिस्सा बचा रह गया था। इसके नीचे मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका थी। ऐसे में यहां भी मलबा हटाकर देखा गया को कोई दबा तो नहीं है।