फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद हत्याकांड: फोटो देखते ही बोली बच्ची, यही अंकल हैं इनकी पत्नी ने ही मारा, टेलर अंकल ने...

Sun, 07 Feb 2021 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad double murders case girl says after seeing photo this is Uncle His wife killed my mother
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। महिला और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि तीन बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
ghaziabad double murders case girl says after seeing photo this is Uncle His wife killed my mother
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची ने वारदात का राज खोल दिया। मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाले मोटे अंकल घर में आते थे। उनकी पत्नी ने मम्मी और मैम को मारा है। हम लोगों को भी मारा। बच्ची ने यह भी बताया कि लाल क्वार्टर में उनका लाल रंग का मकान है।
 
ghaziabad double murders case girl says after seeing photo this is Uncle His wife killed my mother
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बच्ची को लाल क्वार्टर निवासी व्यक्ति की मोबाइल पर फोटो दिखाई तो बच्ची ने कहा कि यही अंकल हैं, हमारे घर पर आते थे। इनकी पत्नी ने ही मारा है। साथ ही बच्ची ने यह भी बताया कि टेलर अंकल ने पिटाई भी की। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस की टीम अस्पताल से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad double murders case girl says after seeing photo this is Uncle His wife killed my mother
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चों के साथ अस्पताल में आए पड़ोसियों ने जीटीबी अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया, कहा कि बच्चों को रेफर करने से नहीं तात्कालिक इलाज की जरूरत है, इसलिए प्राइवेट अस्पताल ले जाएंगे।
 
विज्ञापन
ghaziabad double murders case girl says after seeing photo this is Uncle His wife killed my mother
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एमएमजी अस्पताल से तीनों बच्चों को कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए। अस्पताल में संचालित पांचों वेंटिलेटर पर मरीज भर्ती होने से गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि 10 वर्षीय बच्ची गौरी व पांच वर्षीय बच्चे रुद्र को अस्पताल में भर्ती कर लिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बच्चों का इलाज कर रहे डाक्टर ने बताया कि बच्ची के गले में चोट है, जबकि बच्चा दहशत में है। अस्पताल में कई डाक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed