फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंदे धंधे का भंडाफोड़: महागुन मॉल में दिल्ली से आती थीं लड़कियां, व्हाट्सएप से चलता था सेक्स रैकेट खेल

Sat, 02 Apr 2022 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Apr 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Brothel racket busted in mahagun mall spa centre whatsapp was the channel to bring customer girls from Delhi
महागुन मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के पॉश इलाके में स्थित महागुन मॉल में स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था और किसी को खबर ही नहीं थी। गाजियाबाद के मशहूर मॉल महागुन के बेसमेंट में स्थित एक स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा न जाने कब से फल फूल रहा था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो एक टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिससे पुलिस की नजरें भी शर्म से झुक गईं। यहां छापेमारी पुलिस को अश्लील वीडियो भी मिला।

आगे पढ़ें पूरे छापे के दौरान क्या-क्या हुआ और पुलिस को पूछताछ में इस सेक्स रैकेट के बारे में क्या चौंकाने वाली बातें पता चलीं....

Ghaziabad Brothel racket busted in mahagun mall spa centre whatsapp was the channel to bring customer girls from Delhi
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर तीन स्थित महागुन मॉल के बेसमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। गुरुवार रात पुलिस ने सेंटर पर छापा मारकर पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 13100 रुपये बरामद किए हैं। वहीं, स्पा सेंटर संचालक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Ghaziabad Brothel racket busted in mahagun mall spa centre whatsapp was the channel to bring customer girls from Delhi
स्पा सेंटर जहां चल रहा था गंदा धंधा - फोटो : अमर उजाला

एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि महागुन मॉल के बेसमेंट स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगी थी। शिकायत व वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच में सूचना सही मिलने पर कौशांबी और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Brothel racket busted in mahagun mall spa centre whatsapp was the channel to bring customer girls from Delhi
महागुन मॉल - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान दो जोडे़ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम ने मौके से नितिन निवासी मंडावली दिल्ली, राशिद अल्वी निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, अजय कुमार निवासी सीमापुरी, कुनाल कुमार निवासी साहिबाबाद, अंकित निवासी न्यायखंड इंदिरापुरम समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। स्पा सेंटर में दिल्ली और गाजियाबाद के ग्राहक आते थे। संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर ग्राहकों से बात करता था। पुलिस संचालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Ghaziabad Brothel racket busted in mahagun mall spa centre whatsapp was the channel to bring customer girls from Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आती थीं युवतियां 

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में छापे के दौरान दिल्ली की युवतियां पकड़ी गई हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि संचालक ने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच देकर यहां लाया था। कुछ दिनों से युवतियों ने आना शुरू किया था। पुलिस ने आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा लगाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed