{"_id":"6146c849a31030210d7d7b8b","slug":"furniture-businessman-and-son-murder-in-loni-ghaziabad-naimul-had-spoken-to-his-nephew-for-40-seconds-on-his-mobile-before-the-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र हत्याकांड में नया मोड़: नईमुल ने आखिरी बार मोबाइल पर 40 सेकेंड तक इस शख्स से की थी बात, बीड़ी के टुकड़े...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र हत्याकांड में नया मोड़: नईमुल ने आखिरी बार मोबाइल पर 40 सेकेंड तक इस शख्स से की थी बात, बीड़ी के टुकड़े...
Sun, 19 Sep 2021 12:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
murder in loni
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिकी सिटी की कासिम विहार में फर्नीचर कारोबारी नईमुल हसन और बेटे उवैस की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में दस संदिगधों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब अंगुलियों के निशानों से कातिलों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मृतक के एक करीबी के फिंगर प्रिंट लेकर मिलान के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं पुलिस मृतक का मोबाइल तलाशने में जुटी है। 15 सितंबर की रात पिता-पुत्र की हत्या के बाद पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट निकलवाए थे। टीम ने मौके से हत्या में प्रयुक्त पंखा, दरवाजे, चादर, कपड़े, मोबाइल चार्जर आदि से फिंगर प्रिंट नहीं उठाए थे, जिन्हें लैब भेज दिया गया था। शुक्रवार रात करीब एक बजे तक पुलिस ने करीबियों से पूछताछ की। लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट के जरिये हत्यारों का सुराग लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वहीं मौके से मिली बीड़ी के टुकड़ों से पुलिस कोई सुराग तलाशने में जुटी है।
फर्नीचर कारोबारी और बेटे की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नईमुल ने मोबाइल पर आखिरी बार 40 सेकेंड अपने भतीजे से बात की थी। दोनों में क्या बातचीत हुई, पुलिस ने इस बारे में भी पूछताछ की। पुलिस ने करीब एक माह पूर्व मृतक से झगड़ा करने वाले पड़ोसी के बयान भी लिए।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगे हैं। परिवार के लोगों से लिए बयान, कॉल डिटेल, फिंगर प्रिंट की कड़ी को जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ट्रॉनिका सिटी की कासिम विहार कॉलोनी में गुरुवार तड़के चाकू से गोदकर फर्नीचर कारोबारी नईमुल हसन (34) और उनके बेटे उवैस (8) की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने पिता-पुत्र का गला भी रेता और फिर पंखे की मोटर से चेहरा कुचल दिया। सुबह पड़ोस में रहने वाला नईमुल का भतीजा हेलमेट लेने गया तो दोनों के शव खाट पर पड़े मिले।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पंखे की मोटर साथ लाए थे हत्यारे
जिन दो चारपाइयों पर पिता-पुत्र के शव मिले, वहां छत का पंखा बिना पंखुड़ी के मिला था। पंखे के अंदर के पार्ट्स भी बाहर आए हुए थे। पंखे पर भी खून के निशान लगे थे, जिससे जाहिर हो रहा था कि उससे पिता-पुत्र के चेहरे कुचले गए हैं। लेकिन जिस कमरे में दोनों के शव मिले थे। वहां छत पर दो पंखे लगे हुए थे। इससे जाहिर है कि हत्यारे अपने साथ पंखा लेकर आए थे।
जिन दो चारपाइयों पर पिता-पुत्र के शव मिले, वहां छत का पंखा बिना पंखुड़ी के मिला था। पंखे के अंदर के पार्ट्स भी बाहर आए हुए थे। पंखे पर भी खून के निशान लगे थे, जिससे जाहिर हो रहा था कि उससे पिता-पुत्र के चेहरे कुचले गए हैं। लेकिन जिस कमरे में दोनों के शव मिले थे। वहां छत पर दो पंखे लगे हुए थे। इससे जाहिर है कि हत्यारे अपने साथ पंखा लेकर आए थे।