फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुनीर के मकान में फटा सिलिंडर: मलबे से आ रही थी बचाओ-बचाओ की आवाज, कुछ देर में शांत हो गई चारों लोगों की चीख

Thu, 06 Oct 2022 02:38 AM IST
Vikas Kumar रिची कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
रिची कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four killed in gas cylinder explosion in house in Ghaziabad
हादसे के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : amar ujala

निठोरा गांव की बबलू गार्डन कॉलोनी में सिलिंडर फटने के बाद दो मंजिला मकान गिरने से मलबे में दबे लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो महिलाओं की आवाज आ रही थी। मलबा हटाने के दौरान आवाज आनी बंद हो गई। लोगों ने जब मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला तो वह बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। 

Four killed in gas cylinder explosion in house in Ghaziabad
जेसीबी से हटाया गया मलबा - फोटो : amar ujala

कॉलोनी निवासी अमानत उल्लाह और मुनशैद ने बताया कि धमाके बाद मकान का एक हिस्सा ऊपर झूल रहा था। लोगों ने जान की परवाह नहीं करते हुए बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस भी आई तो लोगों ने उनके साथ मिलकर मलबा हटाने लगे। जब मलबे से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया, इसके बाद जेसीबी की सहायता से मकान के झूल रहे हिस्से को तोड़ा गया। घटना के बाद मुनीर के ससुराल के सदस्य पहुंचे। यहां पहुंचकर उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान मुनीर के रिश्तेदार मजरूद्दीन और नूरजहां बेहोश हो गई। लोग उनके मुंह पर पानी की छींटे डालकर होश में लाए। 

Four killed in gas cylinder explosion in house in Ghaziabad
मोटरसाइकिल निकालते लोग - फोटो : amar ujala

500 मीटर तक आई धमाके की आवाज, हिले पास के मकान 
मुनीर के मकान में जब विस्फोट हुआ तो धमाके की आवाज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। घटनास्थल के करीब 200 मीटर दूर तक धूल का गुबार फैल गया। साथ ही आसपास के मकान हिल गए। लोगों को एक पल लगा जैसे भूकंप आया हो। कुछ देर बाद पता चला कि मकान गिर गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मलबे मे दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग छह लोगों को मलबे से निकाल चुके थे। कुछ और लोगों के अंदर होने की सूचना होने पर पुलिस भी मलबा हटाने में जुट गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम संतोष कुमार राय, एसपी देहात डॉ. ईरज राजा, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। भीड़ की वजह से पुलिस प्रशासन को वहां काम करने में बाधा हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने डंडा फटाकर लोगों को वहां से हटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four killed in gas cylinder explosion in house in Ghaziabad
धमाके से आस पास के मकान भी हिले - फोटो : amar ujala

जीडीए की लापरवाही से फिर हुआ हादसा
मुनीर का मकान बिना जीडीए से नक्शा पास हुए बना था। साथ ही क्षेत्र में ज्यादातर कॉलोनियों में लोग बिना नक्शा पास किए ही मकान बनवाए हुए हैं। अगर मकान का नक्शा पास होता, तो यह हादसा नहीं होता। 

विज्ञापन
Four killed in gas cylinder explosion in house in Ghaziabad
सामान निकालते लोग - फोटो : amar ujala

विधायक ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा 
मौके पर पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएम से परिवार की हरसंभव आर्थिक मदद और घायलों का उचित उपचार किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार की मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद कराई जाएगी। इसके बाद बीएसपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जाटव अपनी टीम के साथ पहुंचे। सीपीएम का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रभारी जावेद कुरैशी के नेतृत्व में पहुंचा और अधिकारियों से मदद की मांग की है। 

पटाखे के खोखे और रैपर मिले, जांच शुरू
रेस्क्यू टीम को मौके से कुछ पटाखे, अनार के खोखे और कागज के रैपर मिले हैं। बारूद की आंशका होने के चलते मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बारूद नहीं मिला है। फिर भी टीम इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed