{"_id":"63a66e8f6611565cc771ed5b","slug":"divya-murder-case-ghaziabad-big-revealing-of-accused-on-murder-of-three-months-pregnant-live-in-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divya Murder Case: तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का सिर्फ इस वजह से किया कत्ल, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Divya Murder Case: तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का सिर्फ इस वजह से किया कत्ल, आरोपी का सनसनीखेज खुलासा
Sat, 24 Dec 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
Divya Murder case
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
गाजियाबाद के वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की धोखे से कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। पुलिस और दिव्या के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने न केवल इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई बल्कि सात महीने तक उसे तलाश करने का नाटक भी करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके बदलते बयानों से दिव्या की मां बिट्टो को शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी साजिश से पर्दा उठ गया। दिव्या के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हुए उसने तीन मई को दूसरी शादी कर ली थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : एएनआई
दूसरी प्रेमिका के साथ रहने के लिए ही उसने शादी के 15 दिन बाद ही तीन माह की गर्भवती दिव्या की जान ली। दिव्या और उसकी दो साल की बेटी भी है। उसने उसके सामने ही वारदात की।
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : एएनआई
रमन एक साथ दो युवतियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिव्या के साथ वसुंधरा के सेक्टर पांच में किराए के फ्लैट में और दूसरी के साथ दूसरी जगह। दिव्या को जैसे ही पता चला कि उसने दूसरी के साथ शादी कर ली है, वैसे ही उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर उसने साजिश के तहत दिव्या से शिमला चलने के लिए कहा। वह दिव्या और दो साल की बेटी को लेकर कार से शिमला के लिए गया।
विज्ञापन
मृतक दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि रमन शिमला से कुमारसेन थाना क्षेत्र के कुल्लू ले गया था। वहां हत्या कर अगले दिन ही घर लौट आया था और इंदिरापुरम थाने में दिव्या की गुमशुदगी की तहरीर दी।