उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 15 लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत की हो गई है।
{"_id":"5ff19dce8ebc3e3fc432b8e5","slug":"crematorium-ghat-roof-collapses-in-muradnagar-of-ghaziabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट हादसा: आत्मा की शांति के लिए मौन खड़े थे लोग, कुछ पलों में हुआ ऐसा हादसा, मलबे में दफन हुईं 23 जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट हादसा: आत्मा की शांति के लिए मौन खड़े थे लोग, कुछ पलों में हुआ ऐसा हादसा, मलबे में दफन हुईं 23 जिंदगियां
Sun, 03 Jan 2021 04:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे।
गाजियाबाद हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अक्तूबर में ही गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई। कमिश्नर अनीता सीमेश्राम व आईजी मौके पर पहुंचे और गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी से जानकारी ली।
विज्ञापन
अस्पताल में शव
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।