फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई: विटामिन-सी वाले फल-सब्जियों पर कोरोना की मार, 200 रुपये किलो के पार पहुंचा नींबू

Wed, 21 Apr 2021 04:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Apr 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Corona hit on vitamin-C fruits and vegetables, lemon reached over 200 rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण से बचने लिए लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। डॉक्टर भी विटामि सी वाले फलों और सब्जियों के सेवन पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में नींबू समेत विटामिन सी वाले अन्य फलों की डिमांड बढ़ गई है। फुटकर में सौ से 120 रुपये किलो तक बिकने वाला नींबू अब 200 रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रहा है। 

 
Corona hit on vitamin-C fruits and vegetables, lemon reached over 200 rupees
lemon
साहिबाबाद सब्जी मंडी और पुरान बस अड्डा सब्जी मंडी में नींबू 140 से 160 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसके साथ ही जिले में नींबू की मांग भी बढ़कर दोगुनी गई है। नींबू के बाद सबसे ज्यादा मांग संतरे की है। मंडी में संतरा 100 रुपये प्रति किलो तो बाजार में 120 रुपये किलो तक बिक रहा है सीजन खत्म होने के कारण कीनू की आवक न के बराबर है। ऐसे में अब विदेशी माल्टा की मांग ने जोर पकड़ लिया है। माल्टा इस वक्त 140 से 150 रुपये किलो मिल रहा है। 
 
Corona hit on vitamin-C fruits and vegetables, lemon reached over 200 rupees
फाइल फोटो
मौसमी की मांग भी बढ़ी है। नई मौसमी मंडी में 100 रुपये किलो मिल रही है। अंगूर भी 100 रुपये किलो बिक रहा है। ऑनलाइन डिलीवरी एप पर तो नींबू के रुपये दाम 250 रुपये को पार कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona hit on vitamin-C fruits and vegetables, lemon reached over 200 rupees
संतरा
ऑनलाइन एप पर संतरा, माल्टा, मौसमी, अंगूर के दाम भी बाजार से ज्यादा हैं। अन्य फलों की बात करें तो सेब 160 से 180 रुपये में बिक रहा है। नवरात्र होने के चलते केला 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। इस वक्त नारियल पानी की मांग भी ज्यादा है। हरा नारियल 40 से 50 रुपये और सूखा नारियल का एक पीस 40 से 50 रुपये में मिल रहा है। 

 
विज्ञापन
Corona hit on vitamin-C fruits and vegetables, lemon reached over 200 rupees
नींबू
अभी और चढ़ंगे दाम
पुराना बस अड्डा सब्जी मंडी व्यापार मंडल के महामंत्री महेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना महामारी में नींबू की मांग सबसे ज्यादा होने से मंडी में नींबू 140 से 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि फुटकर में इसकी कीमत दो सौ रुपये से ज्यादा है। बाजार में कीनू आना बंद हो गया है, ऐसे में संतरे की मांग अधिक होने से वह 120 किलो तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि संतरे का सीजन न होने से आवक में कमी के चलते अगले सप्ताह से दाम और चढ़ेंगे। मौसमी की नई फसल होने से वह 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कीनू की जगह विदेशी माल्टा की मांग बढ़ी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed