{"_id":"623a9ef566eccd130c6489d0","slug":"bulandshahr-triple-murder-case-father-of-killer-balveer-wept-bitterly-in-front-of-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: पुलिस के सामने फूट फूट कर रोया पिता, कातिल बेटे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: पुलिस के सामने फूट फूट कर रोया पिता, कातिल बेटे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 23 Mar 2022 09:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर खानपुर के गांव माजरा में सोमवार सुबह कुल्हाड़ी और बलकटी से तीन लोगों की हत्या और पांच लोगों को गंभीर घायल करने का आरोपी बलवीर से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस आरोपी से वारदात की वजह जानने में जुटी है लेकिन आरोपी ने पुलिस को उलझा रखा है। वह खौफनाक वारदात को अंजाम देने की सही वजह नहीं बता रहा है। पूछताछ में आरोपी बलवीर ने पहले पुलिस को बताया कि गांव वाले उसकी पत्नी को परेशान करते थे। इस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। कुछ ही देर बाद वह अपने बयानों से पलट गया। उसने कहा कि गांव के लोग उसके परिवार को तंग कर रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था। इसके बाद बोला सोमवार सुबह जब वह घर से निकला तो उसे लगा कि गांव वालों ने उसके परिजनों की हत्या कर दी है। इससे वह गुस्से में आ गया और जो भी उसके सामने आया उस पर हमला करता चला गया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने फूट फूट कर रोया पिता
पुत्र के कृत्यों से तंग पिता रामसिंह ने पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी पत्नी के पीटने सहित अत्याचार की बात भी कही। उन्होंने बताया कि वारदात से दो दिन पूर्व बलवीर ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी।
पुत्र के कृत्यों से तंग पिता रामसिंह ने पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी पत्नी के पीटने सहित अत्याचार की बात भी कही। उन्होंने बताया कि वारदात से दो दिन पूर्व बलवीर ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
माजरा में नहीं जले चूल्हे
गांव माजरा में सोमवार को हुई जघन्य वारदात के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा रहा। गांव में मातम पसरा है। सुबह की घटना के चलते शाम तक घरों में चूल्हे तक नहीं जल सके।
गांव माजरा में सोमवार को हुई जघन्य वारदात के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा रहा। गांव में मातम पसरा है। सुबह की घटना के चलते शाम तक घरों में चूल्हे तक नहीं जल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करतीं सीओ
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी से पूछताछ की गई मगर उसने घटना को अंजाम देने की कोई मंशा उजागर नहीं की। अभी तक केवल हत्या व हमलों के क्रम को बता रहा है। पूछताछ के दौरान उसने कई बार अपने बयान भी बदले हैं। घटना का शीघ्र व सच्चाई से खुलासा होगा।
- अलका सिंह, सीओ स्याना
- अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा में सोमवार सुबह डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू ने खेतों पर काम कर रहे किसान और रास्ते से निकल रहे आठ लोगों पर फावड़े और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन किसानों की मौत हो गई। पांच लोगों का मेरठ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है।