फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक ने बनाया बचपन के यार को कातिल: पत्नी से संबंध को लेकर दोस्त पर था संदेह, गोली मारकर ले ली जान

Sat, 09 Apr 2022 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr man killed best friend in Khurja in suspicion of illicit relation with wife
मृतक की ललित की फाइल फोटो, बिलखते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर कनेनी गांव में पत्नी से संबंध होने के शक पर युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी का पिता भी साथ था। 



शहजादपुर कनेनी निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई ललित (22) ट्रक चलाता था। दो दिन की छुट्टी पर आया था। शुक्रवार सुबह खेत पर गया था। ललित का दोस्त गांव का पंकज और उसके पिता विजय गेहूं की कटाई कर रहे थे। करीब दस बजे पंकज ने ललित को अपने ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां पंकज का पिता विजय भी था।

Bulandshahr man killed best friend in Khurja in suspicion of illicit relation with wife
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से संबंध को लेकर पंकज का ललित से विवाद हो गया। इसके बाद पंकज ने ललित पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सिर पर और दो पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पहुंचे। इस बीच आरोपी पंकज और विजय वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने देखा कि ट्यूबवेल के पास ललित मृत अवस्था में पड़ा था।

Bulandshahr man killed best friend in Khurja in suspicion of illicit relation with wife
मृतक ललित फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंकज को लग गई थी पत्नी और ललित के संबंधों की जानकारी

हरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ललित के पंकज की पत्नी के साथ करीबी संबंध थे, जिसकी जानकारी पंकज को लग गई थी। इसी के कारण पंकज ने ललित की हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह का कहना है कि मृतक को कितनी और किस हथियार से गोली मारी है, इसकी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr man killed best friend in Khurja in suspicion of illicit relation with wife
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बचपन के दोस्त थे दोनों

ग्रामीणों का कहना है पंकज और ललित बचपन के दोस्त थे और काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों के बीच कभी भी कोई लड़ाई नहीं हुई थी। ललित के भाई हरेंद्र की गांव में आटा चक्की है। पिता नेत्रहीन हैं। हरेंद्र के अलावा एक भाई सीनू है।

विज्ञापन
Bulandshahr man killed best friend in Khurja in suspicion of illicit relation with wife
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी विजय और उसके बेटे पंकज के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से साक्ष्य से जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed