{"_id":"5feede5df3e9b828d4173791","slug":"bulandshahr-class-10-student-killed-in-class-accused-student-dont-want-to-kill-classmate-tarjan-but-his-teacher-know-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र की हत्या: सहपाठी को नहीं, क्लास टीचर को ‘मौत के घाट’ उतारना चाहता था आरोपी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं के छात्र की हत्या: सहपाठी को नहीं, क्लास टीचर को ‘मौत के घाट’ उतारना चाहता था आरोपी!
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:07 PM IST
सार
- बुधवार को आरोपी छात्र के सीटी बजाने पर क्लास टीचर ने की थी पिटाई
- इससे क्षुब्ध था आरोपी, पहले ही पीरियड में उतारना चाहता था मौत के घाट
- चाचा की पिस्टल और कारतूस किए चोरी और तमंचे का भी किया जुगाड़
विज्ञापन
1 of 5
मृतक छात्र टारजन की फाइल फोटो और मौके पर पहुंचकर जांंच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिकारपुर के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर में 10 वीं के छात्र की हत्या के मामले में एक राज दफन किए जाने की सुगबुगाहट है। बताया गया कि आरोपी छात्र अपने सहपाठी की हत्या करने नहीं, बल्कि अपने क्लास टीचर की हत्या करने आया था। पढ़ें आखिर ऐसा क्या हो गया जो आरोपी छात्र टीचर का कत्ल करने के इरादे से लाया था पिस्टल और कर दी अपने सहपाठी की हत्या...
2 of 5
छात्र की हत्या के बाद क्लास में तफ्तीश करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वायरल हो रहे एक वीडियो में वारदात से एक दिन पूर्व सीटी बजाने को लेकर हुई छात्र की पिटाई के संबंध में एक अध्यापक पूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अधिकारी और स्कूल प्रशासन इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए हैं। गुरुवार को शिकारपुर के स्कूल में हुई वारदात दिल दहला देने वाली है। पुलिस का कहना है कि बुधवार को आरोपी छात्र और मृतक छात्र के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते आरोपी ने गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, यह तथ्य गलत नजर आ रहा है।
3 of 5
छात्र टारजन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सामने आया है कि बुधवार को मृतक छात्र टारजन स्कूल ही नहीं गया था। जबकि, आरोपी छात्र बुधवार को स्कूल गया था। बुधवार को स्कूल में उसे सीटी बजाते हुए एक अध्यापक ने पकड़ लिया था, जिसके बाद क्लास टीचर ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इससे आरोपी क्षुब्ध था और बदला लेने की भावना उसके मन में उमड़ रही थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार सुबह वह अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस अपने बैग में रख कर ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करते पुलिसवाले
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा में पहला पीरियड भी उक्त अध्यापक का ही सोशल स्टडी का था, जिन्होंने बुधवार को आरोपी की पिटाई की थी, लेकिन उस दौरान आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सका था। उसके बाद दूसरा पीरियड गणित का था, वह समाप्त होने के बाद आरोपी अपनी सीट से उठ कर क्लास रूम और बाहर गैलरी में घूम रहा था और उक्त टीचर का इंतजार कर रहा था। तभी सहपाठी टारजन ने उससे बैठने के लिए कहा था, लेकिन गुस्से में आग बबूला आरोपी ने अपने सहपाठी टारजन से अभद्रता की और फिर बैग से पिस्टल निकाली और गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पूरे मामले में अफसर और स्कूल प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। एक वीडियो सामने आने पर इसकी पुष्टि हो रही है। उक्त वीडियो में जानकारी देने वाला स्कूल का ही एक अध्यापक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
विलाप करते टारजन के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आज मार दूंगा अध्यापक को..
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र वारदात से पहले बहुत ही गुस्से में था। वह कक्षा में बार-बार अपने सहपाठियों से बोल रहा था कि वह आज अध्यापक को मार देगा। लेकिन, अध्यापक के बजाए उसने अपने एक सहपाठी को ही मौत के घाट उतार दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।