{"_id":"639a8bddae0e642edb58a0fe","slug":"ankit-murder-case-landlord-murdered-for-one-crore-and-cut-dead-body-into-four-pieces-with-a-saw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankit Murder: हत्या कर आरी से शव के किए चार टुकड़े, खतौली में धड़; मसूरी में सिर-हाथ व पैर फेंके, फिल्म देख...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankit Murder: हत्या कर आरी से शव के किए चार टुकड़े, खतौली में धड़; मसूरी में सिर-हाथ व पैर फेंके, फिल्म देख...
Thu, 15 Dec 2022 08:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Ankit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर में राधा एंक्लेव में किराये पर रहने वाले पीएचडी के छात्र अंकित खोखर (35) की उसके मकान मालिक उमेश शर्मा ने एक करोड़ के लिए हत्या कर दी और आरी से शव के चार टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। दो टुकड़े गंगनहर और एक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका गया। धड़ खतौली में फेंका। पुलिस उमेश और उसके दोस्त प्रवेश को हिरासत में लेकर बुधवार को वारदात के खुलासे का दावा किया। छह अक्तूबर से लापता बताए गए अंकित के शव के टुकड़े अभी नहीं मिले हैं।
मसूरी गंगनहर में फेंके गए अंकित के शव के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में बताया कि उसने पहले से तय कर रखा था कि छह अक्तूबर को ही साजिश को अंजाम देगा। वह सामान्य बातचीत के बाद बहाने से अंकित के पास गया। वह उस समय बैठा था। उससे पूछा कि तुमने अपनी शादी के बारे में क्या सोचा है, तुम कहो तो तुम्हारे लिए लड़की ढूंढें।
आरोपी उमेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इसी बातचीत के दौरान वह उसके पीछे की तरफ गया और तेजी से गला दबा दिया। अंकित थोड़ी देर तड़पा और फिर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उमेश अपने घर में गया और आरी लेकर आया। आरी से ही शव के चार टुकड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि उसने यू-ट्यूब पर एक फिल्म ने देखा था कि अगर हत्या के बाद किसी का शव बरामद न हो तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती है। पुलिस ने उमेश से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह छह अक्तूबर को ही बाजार से आरी और सफेद पन्नी खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
मसूरी गंगनहर, जहां शव के कुछ टुकड़े फेंके गए।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद पहले उसकी गर्दन काटकर अलग की। शरीर से पूरा खून निकल जाने के बाद तीन और टुकड़े किए। इसके बाद सफेद पन्नी में चारों टुकड़े पैक किए। फिर पूरा कमरा साफ किया। इसके बाद टुकड़े उसने कार में रख दिए। वह दोस्त से कार मांगकर लाया था। दोस्त एक लैब में काम करता है।