{"_id":"5de8d6638ebc3e54c36d27c2","slug":"ghaziabad-indirapuram-gulshan-vasudeva-family-murder-case-rakesh-verma-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कारोबारी गुलशन के परिवार की हत्या के पीछे किसका हाथ था, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कारोबारी गुलशन के परिवार की हत्या के पीछे किसका हाथ था, सामने आया चौंकाने वाला सच
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाल घेरे में आरोपी साढ़ू राकेश वर्मा और इनसेट में गुलशन का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बेटा-बेटी की हत्या के बाद कारोबारी गुलशन वासुदेवा द्वारा पत्नी व मैनेजर संग आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश वर्मा को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश वर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है और पंजाब में होटल भी चलाता है।
2 of 5
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन के भाई ने राकेश वर्मा और उसकी मां फूला वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हिंडन श्मशान घाट पर गुलशन, उसकी पत्नी व बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मैनेजर संजना के परिजनों ने उसका शव दिल्ली ले जाकर सुपुर्दे खाक किया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वैभव खंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में आठवीं मंजिल पर रहने वाले गुलशन वासुदेवा की दिल्ली के गांधीनगर में जींस बनाने की फैक्टरी थी। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन निवासी राकेश वर्मा गुलशन का साढ़ू है। कुछ समय पहले उसने गुलशन से प्रॉपर्टी के कारोबार में निवेश करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वारदात के बाद गुलशन के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुलशन ने उसे सवा करोड़ रुपये दिए थे। बदले में राकेश वर्मा ने 2015 में अपनी मां फूला वर्मा से शालीमार गार्डन स्थित कोठी का एग्रीमेंट गुलशन के करीबी सीए प्रवीण बख्शी के नाम करा दिया, लेकिन 2018 में उक्त कोठी 1.49 करोड़ रुपये में किसी और को बेच दी।
विज्ञापन
5 of 5
घर में लगे बोर्ड पर संदेश लिखकर परिवार ने दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
इसपर गुलशन ने पैसे मांगे तो राकेश ने चेक दिए जो बाउंस हो गए। तगादा के बावजूद राकेश द्वारा पैसे नहीं लौटाने से गुलशन व उसका पूरा परिवार तनाव में था। इसके बाद अचानक उन्होंने हत्या और आत्महत्या का ऐसा कदम उठाया कि सबलोग हैरान रह गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।