फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला इंजीनियर कर्नाटक से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 24 Apr 2019 06:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Apr 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids arrested from Karnataka read full story
आरोपी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेहोशी में हत्या करने करने वाले इंजीनियर सुमित को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। वह रविवार की सुबह तीन बजे अपने घर से फरार हो गया था। बाद में उसने अपने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डालकर वारदात के बारे में सबको जानकारी दी थी।

ghaziabad engineer killed wife and 3 kids arrested from Karnataka read full story
तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला

उसके मैसेज के बाद ही परिवार ने पुलिस को जानकारी दी और इंदिरापुरम के ज्ञानखंड स्थित उसके घर से चारों शव बरामद किए गए। सुमित की गिरफ्तारी कर्नाटक के उड्डुपि से हुई है। गौरतलब है कि सुमित की तलाश में यूपी पुलिस की कई टीमें छह राज्यों में खोज में लगी थीं।

ghaziabad engineer killed wife and 3 kids arrested from Karnataka read full story
इंजीनियर का घर - फोटो : अमर उजाला

भाई को लेकर आरोपी इंजीनियर को तलाश रही थी पुलिस
ज्ञानखंड चार के फ्लैट में शनिवार रात पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर सुमित की चार दिन बाद गिरफ्तारी हुई है। पुलिस सुमित के भाई अमित को लेकर उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids arrested from Karnataka read full story
पत्नी जिसकी की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ही पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे थे। उसकी आखिरी लोकेशन महाराष्ट्र-कर्नाटक बार्डर पर मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की छह टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी अंशुबाला और तीन बच्चों प्रथिमेष, आरव और आकृति की हत्या करने वाले फरार इंजीनियर सुमित का मोबाइल बंद आ रहा था। हत्या के बाद फरार सुमित की लोकेशन मध्यप्रदेश के रतलाम में मिली थी।

विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and 3 kids arrested from Karnataka read full story
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उसने अपना वीडियो ट्रेन में बनाया था, क्योंकि वीडियो में बैकग्राउंड ट्रेन की टायलेट का है। इसलिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग गैर राज्यों में रेलवे स्टेशनों में सुमित की तलाश में जुटी थीं। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी को लगाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को सुमित के बारे में अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। सुमित के कर्नाटक और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में छिपे होने की आशंका थी, क्योंकि सूत्रों का कहना है कि उसकी लोकेशन यहीं आई थी। उधर, एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों, रेलवे स्टेशन, अस्पताल अन्य जगहों पर छापे मार रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed