खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदमाशों के दो गैंग के बीच चली आ रही रंजिश गैंगवार में बदल गई। इसके चलते ग्रेटर कैलाश का इलाका शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक गैंग ने दूसरे गैंग के सरगना राजू रमाकांत राव उर्फ राजू बाबा (31) को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।
खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना
हालांकि, पुलिस ने दूसरे गैंग के सरगना समेत पांच बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से स्कोर्पियो कार, चार पिस्टल, 22 कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान गैंग सरगना दीपक गौतम उर्फ पंडित (37), कपिल पंवार उर्फ बिल्लू उर्फ मंगल उर्फ अरुण (21), शंकर (28), शान मोहम्मद उर्फ शानू (23) और बिरेंद्र उर्फ बिंदू उर्फ टाइगर (34) के रूप में हुई है।
खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना
संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2.15 बजे राजू और उसके पांच अन्य साथी स्कूटी व दो बाइकों पर लाजपत नगर से तिगड़ी की ओर जा रहे थे। सादिक नगर के सामने अर्चना सिनेमा हॉल की लाल बत्ती पर स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने राजू की बाइक को टक्कर मार दी।
खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना
इससे राजू बाइक समेत नीचे गिर गया। बदमाशों ने कार से उतरकर बेहद नजदीक से राजू के सिर पर छह से सात गोलियां मारी। उधर, राजू के साथी शिब्बू ने पीसीआर को कॉल कर दी। दूसरी ओर, गश्त पर निकले ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ संदीप घई भी गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर भागे।
खूनी गैंगवॉर: गोलियों से गूंजा इलाका, मारा गया गैंग सरगना
पीसीआर मौके पर पहुंच गई और स्कोर्पियो में भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश ग्रेटर कैलाश के बी-ब्लॉक में घुसे और एस-ब्लॉक में एक बंद गली तक पहुंच गए। वहां से भागने के चक्कर में बंद दीवार को गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दी। इस चक्कर में बदमाश चोटिल हो गए।