फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिमांड पर फूट-फूट कर रो रहा गैंगस्टर कौशल, बार-बार कह रहा बस एक ही बात

Wed, 28 Aug 2019 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 28 Aug 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kaushal weeping out loud in remand again and again saying one thing
गैंगस्टर कौशल - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) हरियाणा द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर कौशल को उम्मीद नहीं थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया कौशल अब फूट-फूट कर रो रहा है। रिमांड पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। रो-रोकर वह सिर्फ एक ही बात कह रहा है...

Gangster Kaushal weeping out loud in remand again and again saying one thing
गैंगस्टर कौशल - फोटो : अमर उजाला

रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि पैरोल से फरार होने के बाद वह विदेश चला गया था। वहां कौशल नाम बदलकर रह रहा था। कौशल ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि वह कभी पकड़ा जाएगा।

Gangster Kaushal weeping out loud in remand again and again saying one thing
विकास चौधरी और गैंगस्टर कौशल (बाएं से दाएं, फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विदेशों में रहते हुए वह इसी तरह से उगाही करता रहेगा और अपना गैंग चलाता रहेगा। सोमवार दोपहर से शुरू हुई पूछताछ के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे रात भर जगाए रखा। जैसे ही कौशल सो जाता, कुछ ही देर में उसे जगाकर पूछताछ शुरू कर दी जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Kaushal weeping out loud in remand again and again saying one thing
गैंगस्टर कौशल - फोटो : Amar Ujala

6 महीने में बदलता था ठिकाना
कौशल ने पूछताछ में बताया कि वह दुबई में 2 साल से था। वह प्रत्येक 6 महीने में अपना ठिकाना बदल लेता था। शुरुआत में जब दुबई पहुंचा तो वहां भारतीयों के साथ शेयरिंग रूम में रहा। दोस्ती करने के लिए उसने जिम भी ज्वाइन कर ली। यहां वह हरियाणा के लोगों को पहचानकर उनसे दोस्ती कर लेता और उनकी मदद से वहां रहने का नया ठिकाना ढूंढता। उनके साथ रहते हुए उनके पहचानपत्र व अन्य दस्तावेज उनसे प्राप्त कर लेता और उसी में गड़बड़ कर नई आईडी बना लेता था। इस नई आईडी के अनुसार ही वह अपना नया मकान ढूंढता था।

विज्ञापन
Gangster Kaushal weeping out loud in remand again and again saying one thing
gangster kaushal - फोटो : अमर उजाला

दुबई में बनवाया स्पेन का पासपोर्ट
कौशल ने रिमांड के दौरान बताया कि उसने दुबई में बैठे-बैठे ही स्पेन का पासपोर्ट बनवाया था। वहां एक एजेंट को उसने पकड़ा जिसके साथ मिलकर स्पेन के हरीश नाम के व्यक्ति के दस्तावेज लिए। उन दस्तावेजों में उसने फोटो बदलकर अपना पासपोर्ट बनवाया। इस पासपोर्ट से वह स्पेन को छोड़कर अन्य देशों की यात्रा करने की तैयारी में था। उसे पता था कि यदि स्पेनिश पासपोर्ट से वह स्पेन गया तो वह पकड़ा जाएगा। इसलिए उसने जाम्बिया जाने की योजना बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed