फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, सुबह 6 बजे से लगने लगी थी लाइन

Fri, 19 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
first time sisters tie rakhi to brothers in neemka jail
जेल में मनाई राखी - फोटो : अमर उजाला

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को खास बनाने के लिए इस बार नीमका जेल प्रशासन ने खास इंतजाम किया था। पहली बार बहनों को अपने भाइयों से रूबरू होकर राखी राखी बांधने का मौका दिया गया।

first time sisters tie rakhi to brothers in neemka jail
जेल में मनाई राखी

इस मौके पर भाई-बहनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। जेल प्रशासन की तरफ बहनों के  लिए  राखी की थाली का भी इंतजाम किया गया था। जिसमें राखियां और मिठाई दी गई थी।

first time sisters tie rakhi to brothers in neemka jail
जेल में मनाई राखी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पहली बार जेल में बंद भाइयों को बहनों से राखी बंधवाने का मौका दिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर लंबे समय बाद भाई-बहन के मिलन ने माहौल भावुक बना दिया। एक-दूसरे को आमने-सामने देख भाई-बहन आंखों के आसू नहीं रोक पाए। राखी बांधने का सिलसिला सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
first time sisters tie rakhi to brothers in neemka jail
जेल में मनाई राखी - फोटो : अमर उजाला

आमतौर पर एक सप्ताह में एक बंदी से मिलने की महज दो परिजनों को ही अनुमति होती है, लेकिन त्योहार के दिन यह बंदिश खत्म कर दी गई। परिवार सहित लोग जेल में बंद अपने सगे-सबंधियों से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
first time sisters tie rakhi to brothers in neemka jail
जेल में मनाई राखी - फोटो : अमर उजाला

जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि जिला जेल में 2300 बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें पहुंची। जिसके चलते जेल परिसर में भीड़भाड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। नई व्यवस्था से न केवल बहनें बल्कि बंदी भी बेहद खुश दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed