फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड: बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा अप्रैल का पहला पखवाड़ा, अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 04:44 AM IST
विज्ञापन
first fortnight of april the hottest in the last 72 years orange alert for next 24 hours in delhi
दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

गंभीर लू और भीषण गर्मी ने राजधानी में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। शुरुआती 15 दिनों के पखवाड़े में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार का दिन बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले शुरुआती 15 दिनों में अप्रैल 2010 में 12 और 13 मार्च को 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, दिनभर लू चलने के साथ दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए रविवार को पारा 42 तक पहुंचने की संभावना जताई है। 


 

first fortnight of april the hottest in the last 72 years orange alert for next 24 hours in delhi
गर्मा से परेशान युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, यदि शुरुआती 15 दिनों की बात करें तो 1951 से लेकर 2022 तक शनिवार का दिन बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले 2010 में 12 और 13 अप्रैल को पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं, यदि मासिक तापमान की बात करें तो 2012 में चार अप्रैल को 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। अब तक का सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जेनामणि के मुताबिक, लगातार गर्म हवाएं चलने और लंबे समय से बारिश न होने के कारण इन दिनों पारा अधिक हो रहा है। 
 

first fortnight of april the hottest in the last 72 years orange alert for next 24 hours in delhi
खुद को धूप से बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सामान्य से आठ अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर गर्म हवाओं और सूरज की तेज तपिश के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 13 से 70 फीसदी रहा। गर्मी से परेशान लोग दिनभर शीतल पेय पदार्थों से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
first fortnight of april the hottest in the last 72 years orange alert for next 24 hours in delhi
गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली का रिज व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म
चढ़ते पारे के साथ दिल्ली का रिज व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाके दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा पीतमपुरा में 43.4, नजफगढ़ में 43.3 व गुरुग्राम में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में भी गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है।  

विज्ञापन
first fortnight of april the hottest in the last 72 years orange alert for next 24 hours in delhi
खुद को धूम पर बचाती युवतियां - फोटो : amar ujala

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट, 42 तक पहुंचेगा पारा 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की वजह से आगामी 12 अप्रैल से लू से राहत मिल सकती है।  विभाग ने बेवजह धूप में न निकलने की सलाह दी है। यदि धूप में निकल रहे हैं तो सिर पर कपड़ा व पानी की बोतल साथ लेकर निकलें। गौरतलब है कि आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 व सात अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि मार्च का माह बीते 122 सालों में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed