उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मौर्या एंक्लेव में बुधवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
मौर्या एंक्लेव पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। विपुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है।हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं ही धुआं भर गया। हादसे के समय बैंक में 40 से 50 कर्मचारियों के अलावा 15-20 ग्राहक मौजूद थे।
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
खबर मिलते ही बीट कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बैंक से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने छत पर पहुंचकर दूसरी बिल्डिंग पर कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोपहर करीब 2ः50 बजे आग पर काबू पाया। जांच के दौरान पहली मंजिल से बैंक में तैनात पीओ (प्रोबेसनरी ऑफिसर) विपुल बक्शी का शव बुरी तरह जला हुआ बरामद हुआ।
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय विपुल आग में फंस कर बेहोश हो गए। बाद में वह आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर बी.बी बहल ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले विपुल सात-आठ माह से उनकी शाखा में तैनात थे। इससे पूर्व वह शक्ति नगर की शाखा में थे। वह पीतमपुरा के एस-ब्लॉक में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इधर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि पहली मंजिल के एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मामले की जांच जारी है।
तस्वीरें: देखें कैसे साथियों को बचाते खुद जिंदा जल गया विपुल
बैंक में मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे के समय विपुल बैंक की पहली मंजिल पर मौजूद था। जैसे ही आग लगी उसने लोगों को नीचे की ओर भेजना शुरू कर दिया। जान की परवाह न किया हुए विपुल ने कई लोगों को जीने से नीचे भेजा। इधर, आग अचानक बैंक के रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि विपुल उसी आग की वजह से उसमें फंस गया।