फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शालीमार बाग अग्निकांड: आग की लपटों के बीच युवक बना मसीहा, दो को जिंदा बचाया

Sun, 15 Dec 2019 09:27 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Dec 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
fire in shalimar bagh young man saved two lives
शालीमार बाग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में शनिवार शाम चार मंजिला इमारत में आग लगने के बाद धुआं निकलता देख सामने के मकान में रहने वाले कुणाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना मकान में रह रहे दो लोगों को सही-सलामत बाहर निकला। जब वह उन्हें निकालकर बाहर आ रहा था तो इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। 
fire in shalimar bagh young man saved two lives
शालीमार बाग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
उसकी वजह से किसी ने दोबारा ऊपर जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। नीचे मौजूद लोग ऊपर फंसे लोगों को छलांग लगाने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि धुएं के गुबार से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी लेकिन अगर वह छलांग लगाते तो बच भी सकते थे। कुणाल ने बताया कि सामने वाले घर की पहली मंजिल से धुआं निकल रहा था। 
 
fire in shalimar bagh young man saved two lives
शालीमार बाग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
वह बिना कुछ सोचे-समझे अपने घर से बाहर निकला और उस मकान में चला गया। उसने तुरंत दो लोगों को बाहर निकला। उसने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी और धीरे-धीरे आग की लपटें तेज हो रही थीं। बाद में धुएं के गुबार ने ऊपर की मंजिलों और सीढ़ियों को अपने आगोश में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in shalimar bagh young man saved two lives
शालीमार बाग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
जब वह ऊपर गया था तो धुआं ज्यादा नहीं था लेकिन उसके नीचे उतरने तक उसे लगा कि उसका भी दम घुट रहा है। फिर से वह साहस नहीं कर पाया कि वह दोबारा ऊपर जाकर लोगों को बचा सके। आस-पास के लोग कुणाल की तारीफ कर रहे थे कि उसने लोगों की जान बचाई। 
 
विज्ञापन
fire in shalimar bagh young man saved two lives
शालीमार बाग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में शनिवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में मौजूद सात लोग आग की लपटों में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद दूसरी मंजिल से 75 वर्षीय कांता देवी को निकाला गया। तीसरी मंजिल से किरण (60), सोमवती (57), लाजवंती (68), अक्षित (15) और वंशिका (14) और ऐना (27) को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां किरण, सोमवती और कांता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो नाबालिगों व दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed