{"_id":"57bc8c7d4f1c1b6138d4fe20","slug":"fire-in-hero-company-showroom-around-500-bikes-has-destroyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आग लगने पर धूं-धूं कर जलने लगा हीरो कंपनी का शोरूम, 500 बाइक हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने पर धूं-धूं कर जलने लगा हीरो कंपनी का शोरूम, 500 बाइक हुई खाक
Wed, 24 Aug 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदर्श नगर इलाके में मंगलवार शाम एक बाइक के शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई। आग से करीब पांच सौ बाइक पूरी तरह जल गई। दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
2 of 5
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इधर, दमकल विभाग के कूलिंग ऑपरेशन के दौरान अचानक इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, मामले की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि आग में ढाई सौ बाइक ही जलीं हैं। प्राथमिक जांच में एसी का कंप्रेशर फटने से आग लगने की बात सामने आई है।
3 of 5
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर के जीटी करनाल रोड पर हीरो कंपनी का शोरूम है। इसके मालिक विनोद जैन हैं। मंगलवार शाम सवा चार बजे शोरूम की पहली मंजिल पर एक धमाका हुआ और अचानक आग लग गई। आग लगते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारी भागकर बाहर निकल गए और घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया और इमारत की अन्य मंजिलों में फैल गई। दमकल कर्मचारी 12 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। उधर, तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया लिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान शोरूम में रखी पांच सौ बाइक पूरी तरह से जल गईं।
विज्ञापन
5 of 5
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने इमारत को ठंडा करने का काम शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद ही पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में एसी के कंप्रेशर फटने से आग लगने की बात सामने आई है। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1989 में किया गया था। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।