{"_id":"625244da48307d5e301a7013","slug":"fire-in-delhi-fire-broke-out-in-bada-hindu-rao-azad-market-three-buildings-were-collapsed-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड की भयावह तस्वीरें: जोरदार धामाकों के साथ फटे तीन सिलिंडर, देखते ही देखते जमींदोज हो गईं तीन इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड की भयावह तस्वीरें: जोरदार धामाकों के साथ फटे तीन सिलिंडर, देखते ही देखते जमींदोज हो गईं तीन इमारतें
Sun, 10 Apr 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव इलाके के आजाद मार्केट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य के दौरान एक-एक कर तीन सिलिंडर फट गए। धमाके की वजह से आसपास की कुछ दुकानें व गोदामों में भी आग लग गई। मौके पर बचाव कार्य चल ही रहा था कि अचानक वहां तीन इमारतें जमींदोज हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा जान का नुकसान नहीं हुआ। मलबे और आग की चपेट में आकर कुल पांच लोग जख्मी और झुलस गए। घायलों को बाड़ा हिन्दूराव और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में करीब पंद्रह दुकानें, गोदाम व एक कार जल गई है। धमाके की वजह से कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेन रोड पर लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से आग लगी। इसके बाद आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था, इसलिए देखते ही देखते आग फैलती चली गई। करीब चार घंटे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। बाड़ा हिन्दूराव पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का दस्ता शनिवार शाम तक मौके पर जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाने में जुटा था।
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के 4.41 बजे सूचना मिली कि आजाद मार्केट मेन रोड पर बनी कुछ दुकानों में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कुछ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। यहां आजाद मार्केट मेन रोड पर स्कूल बैग, छाते, तिरपाल व दूसरे सामान की दुकानें थीं। जिन बिल्डिंगों में दुकानें बनी थीं उनमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिलें बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
इमारत का पीछे का हिस्सा आजाद मार्केट के शिवाजी रोड पर खुलता था। इस तरह इमारत के आगे और पीछे दोनों ओर छह दुकानें थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तड़के करीब 4.30 बजे आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सहरी का समय समाप्त हुआ था। लोग सुबह की नमाज पढ़ने के लिए अपने-अपने घर से निकले थे। स्थानीय शख्स फैज ने बताया कि वह शिवाजी रोड से होते हुए नमाज के लिए मस्जिद जा रहा था। उसने देखा कि वहां बिजली के खंभे से चिंगारी निकली और वेल्डिंग की दुकान में आग लग गई।