नोएडा सेक्टर-11 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लगने से बुधवार को महिला अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से महिला अधिकारी समेत चार लोगों की पहचान उनकी अंगूठी और कड़े आदि से कर ली गई। बुरी तरह जलने से दो शव की पहचान नहीं हो सकी है।(सभी फोटोः राजन राय/अमित सिंह, नोएडा अमर उजाला)
2 of 9
fire
- फोटो : राजन राय/अमित सिंह, अमर उजाला
कंपनी के एक मालिक भी चौथी मंजिल पर फंस गए थे। हादसे के बाद से वह नहीं मिल रहे। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाकी दो शवों में से एक मालिक का भी हो सकता है। वहीं, कंपनी के एक कर्मचारी का चौथी मंजिल से कूदने की वजह से रीढ़ की हड्डी व पैर टूट गया है।
3 of 9
fire
- फोटो : राजन राय/अमित सिंह, अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, एफ-55 स्थित एक्सेल ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बेसमेंट के अलावा चार मंजिला कंपनी में लगभग 50 अधिकारी व कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी में तीन पार्टनर प्रतीक लॉरियल सेक्टर-120 निवासी संजय दास, सनवर्ल्ड वनालिका सेक्टर-107 निवासी राजेश पोट्टी और रोहिणी दिल्ली निवासी महबूब अख्तर हैं।
4 of 9
fire
- फोटो : राजन राय/अमित सिंह, अमर उजाला
कंपनी चाइना से सीएफएल, एलईडी बल्ब और स्विच पैनल आदि मंगाकर देश में आपूर्ति करती है। ये कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है और यहीं पर पैकिंग भी होती है। इसके लिए कंपनी के बेसमेंट से लेकर हर तल पर काफी मात्रा में गत्ता और पैकिंग व इलेक्ट्रानिक सामान में प्रयोग होने वाला प्लास्टिक रखा था। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई।
5 of 9
fire
- फोटो : राजन राय/अमित सिंह, अमर उजाला
लंच में आग लगने से कंपनी के काफी कर्मचारी बाहर थे। अंदर लगभग 15-20 लोग ही मौजूद थे। इनमें कंपनी के एक मालिक संजय दास और एचआर की महिला अधिकारी जसमीत कौर भी थे। आग लगने पर कुछ कर्मचारी बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारियों को पीछे मौजूद कंपनी के लोगों ने चौथी मंजिल पर रस्सा डालकर बाहर निकाला।