फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों का अनोखा विरोध, युवक को दूल्हा बना खोड़ा से दिल्ली बॉर्डर तक निकाली बरात

Wed, 30 Dec 2020 08:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Barat out from Khoda to Delhi border by farmers
यूपी गेट पर किसानों ने निकाली बरात - फोटो : amar ujala

यूपी गेट पर जैसे-जैसे आंदोलन बढ़ रहा है, किसान अलग-अलग तरीके से सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने बरात निकालकर अपना विरोध जताया। किसानों ने आंदोलन में शामिल एक युवक को दूल्हा बनाया और खोड़ा से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक बरात निकाली। 


 

Barat out from Khoda to Delhi border by farmers
यूपी गेट पर किसानों ने निकाली बरात - फोटो : amar ujala

बरात में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगी बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की चेतावनी दी।

Barat out from Khoda to Delhi border by farmers
यूपी गेट पर किसानों ने निकाली बरात - फोटो : amar ujala

यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को मंगलवार को 34 दिन हो गए। किसानों का धरना सुबह से जारी रहा। इस दौरान काफी लोग किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। मंगलवार को किसानों ने अलग तरीके से अपना विरोध जाहिर किया। किसानों ने एक युवक को दूल्हा बनाया और खोड़ा कट से दिल्ली बॉर्डर तक बरात निकाली। बरात में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें ट्रैक्टरों को भी शामिल किया गया। सबसे आगे वाले ट्रैक्टर पर एक युवा को दूल्हा बनाकर बैठाया गया। बैंड बाजे की जगह किसानों ने ट्रैक्टर पर लगे म्युजिक सिस्टम पर तेज आवाज में गाने बजाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barat out from Khoda to Delhi border by farmers
यूपी गेट पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala

किसान गानों पर नाचते और झूमते हुए बॉर्डर की ओर बढ़े। इस दौरान किसानों ने हाथों में कृषि कानून को रद्द करने की मांग वाले बैनर पोस्टर ले रखे थे। धरना स्थल से होते हुए बरात दिल्ली बॉर्डर पर पहुंची। यहां पर किसान दूल्हे को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। करीब 15 मिनट तक किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने को कहा। इसके साथ ही 26 जनवरी को दिल्ली में प्रवेश करने की चेतावनी दी। किसानों ने कहना कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, वह आंदोलन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Barat out from Khoda to Delhi border by farmers
यूपी गेट पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala

किसानों को देख दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट
भारी संख्या में किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ता देख दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। भारी संख्या में जवान बैरिकेड की तरफ किसानों को रोकने के लिए खड़े हो गए। जब तक किसान बॉर्डर पर बैरिकेड के पास हंगामा करते रहे, जवान भी किसानों को रोकने के लिए डटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed