राजधानी दिल्ली से सटे स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में 2910 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट व अन्य हथियारों) छुपाकर देश को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। जम्मू एंड कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए ये विस्फोटक व अन्य हथियार रविवार व सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं।
फरीदाबाद आतंकी साजिश: जैश का कनेक्शन... यूनिवर्सिटी के नजदीक बनाया आतंक का 'वेयरहाउस', डंप था 2910KG विस्फोटक
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:28 PM IST
सार
फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब ने किराये पर दो जगह कमरा व मकान लेकर ये विस्फोटक छुपाया था। मुसैब को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 अक्तूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन