अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हुए प्लेन क्रैश में फरीदाबाद में मिठाई की दुकान करने वाले कारोबारी मदन सिंह की बड़ी बेटी डॉ. खुशबू राजपुरोहित की भी मौत हो गई। बेटी को विदा करने के बाद मदन सिंह ने एयरपोर्ट पर खिंचवाई गई फोटो को स्टेटस लगाया था और लिखा था खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन।
इस घटना के बाद फरीदाबाद जिले में शोक की लहर है। डॉ. खुशबू पहली बार फ्लाइट में सफर करके अपने पति के पास जा रही थीं लेकिन उनको क्या पता था कि वह उनकी आखिरी फ्लाइट होगी।
2 of 9
पिता के साथ खुशबू की आखिरी तस्वीर, एयरपोर्ट पर पिता ने बेटी के साथ ली थी फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. खुशबू के पिता मदन सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से बाड़मेर के अराबा गांव के रहने वाले हैं। वहीं, वह पिछले तीस साल से सेक्टर-22 संजय कॉलोनी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान चला रहे हैं। उनकी बेटी की शादी 18 जनवरी 2025 को जोधपुर के खाराबेरा गांव के डॉ. विपुल राजपुरोहित से हुई थी। जो वर्तमान में लंदन के एक सरकारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
3 of 9
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : ANI
उनकी बेटी का पासपोर्ट करीब 2 दिन पहले बनकर आया था। वह बृहस्पतिवार को अपने पति के पास लंदन जा रही थी। वह खुद अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़ कर आए थे, लेकिन उनको यह नहीं पता था कि वह उनकी बेटी से आखिरी बार मिल रहे हैं।
4 of 9
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : ANI
छात्रावास की छत से मिला ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज
एअर इंडिया की उड़ान एआई 171 के मलबे से उसका ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बताया कि डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की छत पर मलबे के नीचे दबा मिला। विमान का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी बरामद हो गया है। इनकी फोरेंसिक जांच और डाटा के विश्लेषण से हादसे की सही वजह पता चल पाएगी।
5 of 9
अहमदाबाद विमान हादसा
- फोटो : ANI
अहमदाबाद पुलिस ने मामले में दुर्घटना से आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बाद में अहमदाबाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। अमेरिका की संघीय एजेंसी, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी ब्यूरो ने जांच में भारत की मदद के लिए शुक्रवार को एक टीम भेजी है।