फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर परिवार हत्याकांड में सामने आया बड़ा सच, आरोपी मुकेश की यहां हुई थी दर्पण मुलाकात

Sun, 17 Nov 2019 01:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
faridabad doctor family murder case Accused Mukesh first Time met doctor son Darpan in gym
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-सात-ए स्थित सावित्री सदन में डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी सुुदेश उर्फ भारती, बेटी प्रियंका व दामाद सौरभ के हत्या के मामले में आरोपी मुकेश ठाकुर की रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने अदालत को बताया कि मुकेश से मध्यप्रदेश में फेंके गए खून से सने उसके कपड़े और जूते बरामद करने हैं। 
faridabad doctor family murder case Accused Mukesh first Time met doctor son Darpan in gym
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच-48 की टीम ने हत्यारोपी मुकेश को शिरडी से गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि शनिवार शाम को पूरी हो गई थी। क्राइम ब्रांच ने रिमांड समाप्त होने पर आरोपी मुकेश को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक चौधरी के समक्ष पेश किया। 
faridabad doctor family murder case Accused Mukesh first Time met doctor son Darpan in gym
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से मध्य प्रदेश में फेंके गए खून से सने उसके कपड़े और जूते बरामद करने है। इसके लिए उन्हें और रिमांड की जरूरत है। इस पर अदालत ने उसे दो दिन के और रिमांड पर भेज दिया। इन दो दिनों में क्राइम ब्रांच की टीम अब मध्य प्रदेश हत्यारोपी के खून से सने कपड़े बरामद करने जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad doctor family murder case Accused Mukesh first Time met doctor son Darpan in gym
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को डाक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता के बेटे व अन्य रिश्तेदारों से भी मामले में पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डॉक्टर के बेटे दर्पण का जिम में आना-जाना था। यहीं मुकेश से दर्पण की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी मुकेश ने दर्पण के ड्यूटी आने-जाने समेत पूरे परिवार की रेकी कर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
faridabad doctor family murder case Accused Mukesh first Time met doctor son Darpan in gym
घर के अंदर खौफनाक मंजर - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि फरीदाबाद के सेक्टर-सात ए में रेडियोलॉजिस्ट व उनकी पत्नी समेत बेटी व दामाद की निर्मम तरीके से चाकू से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात आठ नवंबर की रात की है, मगर इसका पता 9 नवंबर दोपहर चला। डॉक्टर व उनके परिजनों में से किसी का नजर न आना, कुत्ते का लगातार भौंकना और तेज आवाज में चल रहे टीवी के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में खून से लथपथ चार लाशें पड़ी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed