फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायन स्कूल मर्डर केस : चश्मदीद का दावा, कंडक्टर अशोक की गोद में जिंदा था प्रद्युम्न

Wed, 13 Sep 2017 09:40 AM IST
शुभम अरोड़ा/अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
शुभम अरोड़ा/अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Updated Wed, 13 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
eye witness claims that pradyuman thakur was not dead in conductors lap
रयान मर्डर केस - फोटो : ANI
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्ष के मासूम के साथ हुई वारदात में मौके पर मौजूद चश्मदीद ने एक बड़ी हकीकत बयान की हैं। चश्मदीद का दावा है कि गला कटने के बाद भी काफी समय तक प्रद्युम्न जिंदा था। अस्पताल ले जाते समय कंडक्टर अशोक की गोद में मासूम की सांसे चल रही थी। खून से लथपथ अशोक ही प्रद्युम्न को गोद में लेकर अंदर से बाहर आया था। जिसके बाद स्कूल की गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाया गया। अशोक के पीछे रोती बिलकती आई टीचरों व बच्चे को देख रिसेप्शन एरिया में टहल रही कार्यवाहक प्रधानाचार्या भी रोने लगी और आनन-फानन में उनके पीछे भागी।
eye witness claims that pradyuman thakur was not dead in conductors lap
सुभाष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात पर मौजूद चश्मदीद सुभाष गर्ग ने मंगलवार को मीडिया के सामने आकर घटना से जुड़े कई खुलासे किए। सुभाष का बेटा रायन में ही 9वीं कक्षा का विद्यार्थी है। जिसकी फीस भरने के लिए सुभाष शुक्रवार को स्कूल गए थे। उन्होंने बताया कि वह घटना के बाद स्कूल में ही रिसेप्शन पर मौजूद थे। जहां उन्होंने प्रद्युमन को खून से सना देखा था।
eye witness claims that pradyuman thakur was not dead in conductors lap
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कंडक्टर उसे बाथरूम एरिया से गोद में लेकर बाहर आया था। स्कूल की दो टीचर भी उसके पीछे रोती बिलकती आ रही थी। प्रिंसिपल कॉरिडोर में ही टहल रही थी। प्रद्युम्न को देख वह भी रोने लगी और ड्राइवरों को गाड़ी निकालने को कहा। उनका दावा है कि जब कंडक्टर उसे अंदर से बाहर अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गोद में लाया था, तो प्रद्युम्न जिंदा था। गला कटने के बाद भी मासूम की सांसे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
eye witness claims that pradyuman thakur was not dead in conductors lap
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अशोक के खून से लथपथ थे कपड़े
चश्मदीद सुभाष का दावा है कि प्रद्युम्न को लाने वाले कंडक्टर के कपड़े पूरी तरह खून से लथपथ थे। कंडक्टर की कमीज खून से सनी हुई थी। उन्होंने कंडक्टर को हिदायत दी थी कि पुलिस के आने तक न तो कपड़ों को साफ करे और न ही बदले। बावजूद इसके पुलिस के आने से पहले कंडक्टर अशोक ने अपने खून से लथपथ कपड़े धो लिए थे। जिसके लिए सुभाष ने उसे कड़ी फटकार भी लगाई। इसपर कंडक्टर ने कपड़ों में से बदबू आने के कारण उन्हें धोने की बात कही।
विज्ञापन
eye witness claims that pradyuman thakur was not dead in conductors lap
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन ने कराया फर्श पर फैला खून साफ
सुभाष ने बताया कि उन्होंने प्रद्युमन को ले-जाने के बाद घटना स्थल की वीडियो बनाई। बाथरूम के पास के एरिया को स्कूल कर्मचारियों के साथ मिलकर बेंच लगाकर बंद करवाया और पुलिस के आने तक बाथरूम को ताला लगवा दिया। उन्होंने कर्मचारियों से घटना स्थल पर कोई भी बदलाव न करने को कहा था। लेकिन बावजूद इसके पुलिस के आने से पहले स्कूल प्रबंधन ने कॉरिडोर में फर्श पर फैला खून भी कपड़े से साफ कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed