नोएडा की एक बड़ी कपड़ा कंपनी के रातों-रात बंद होने और मालिक के भाग जाने से उसके कर्मचारियों ने आक्रोश में सड़क पर उतरकर बवाल काटा। (सभी फोटोः राजन राय)
2 of 5
traffic jam
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
कंपनी के बंद हो जाने से एक रात में ही हजारों कर्मचारी बेगार हो गए हैं। कंपनी का दफ्तर सेक्टर 59 के सी-10 में है। इस कंपनी का नाम आइवरी क्लोथिंग प्रा. लि. है।
3 of 5
traffic jam
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
रोजगार छिन जाने से कर्मचारियों में इतना आक्रोश है कि उन्होंने मंगलवार सुबह से सड़क पर जाम लगाया हुआ है। उन्होंने सड़क के बीचों-बीच एक खंभा गिराकर वाहनों का अावागमन प्रभावित कर रखा है। बता दें कि यह जाम नोएडा के लेबर चौक से ममूरा चौक जाने वाली रोड पर लगा है।
4 of 5
traffic jam
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
कंपनी के बंद होने से कर्मचारियों का भविष्य खतरे में आ गया है।
5 of 5
traffic jam
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
अब उन्हें यही चिंता सता रही है कि उनका क्या होगा और उनके हक की लड़ाई में कौन आगे आकर खड़ा होगा।