फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः ईंट की गर्दन और बोरी में रेत भरकर बनाई गई डमी, एक घंटे तक लटकाई गई

Mon, 13 Jan 2020 02:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dummy execution of convicts of nirbhaya case at Tihar Jail
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के गुनाहगारों का डेथ वारंट निकलने के बाद जेल प्रशासन ने रविवार को डमी के साथ फांसी देने का अभ्यास किया। दो जगहों पर तैयार की गई चार तख्ती पर अब तक तीन बार डमी से अभ्यास किया जा चुका है। पूरी प्रक्रिया होने के बाद इस बाबत एक रिपोर्ट भी तैयार की गई है, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 


 

Dummy execution of convicts of nirbhaya case at Tihar Jail
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

जेल सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में अगर फांसी घर में किसी तरह की मरम्मत का काम करवाने की बात आती है तो इससे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इससे सूचित किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेल नंबर तीन में अलग-अलग जगहों पर बने चार तख्ती पर इसका ट्रायल किया गया। ट्रायल शुरू होने से पहले चारों दोषियों के वजन के हिसाब से चार डमी तैयार किए गए। 

Dummy execution of convicts of nirbhaya case at Tihar Jail
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI

ईंट का गर्दन और बोरी में रेत और पत्थर भरकर डमी तैयार किया गया। उसके बाद जिस रस्सी से दोषियों को फांसी दी जाएगी। उस रस्सी का इस्तेमाल फंदे के तौर पर किया गया। डमी को करीब एक घंटे तक लटकाए रखा गया। जेल सूत्रों का कहना है कि ट्रायल के दौरान किसी तरह की कोई मुश्किल सामने नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dummy execution of convicts of nirbhaya case at Tihar Jail
निर्भया में दोषियों की फांसी का रास्ता साफ - फोटो : अमर उजाला

जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल मैनुअल के मुताबिक सारी प्रक्रिया होती है। जिसमें सबसे अहम फांसी का ट्रायल करना होता है। इसमें एक एक बारिकियों को देखा जाता है। ताकि फांसी वाले दिन किसी भी तरह की कोई समस्या न हो सके। गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में अफजल को फांसी देने के दौरान ट्रायल करने पर रस्सी कई बार टूट गई थी। जिसको लेकर एहतियात बरती जा रही है। 

विज्ञापन
Dummy execution of convicts of nirbhaya case at Tihar Jail
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले डमी से फांसी का अभ्यास करने से पहले शनिवार को जेल प्रशासन ने चारों दोषियों के गले का नाप ले लिया था। साइज के हिसाब से जेल प्रशासन फांसी का फंदा तैयार करेगा। इस दौरान चारों दोषियों की लंबाई मापी गई और वजन भी लिया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान चारों गुनहगार फूट-फूट कर रोते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed