फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फांसी से पहले निर्भया के दोषी को आई मां की याद, तिहाड़ जेल में आखिरी बार हुई मुलाकात

Sun, 12 Jan 2020 11:49 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update convict Mukesh meets his mother in Tihar Jail
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

डेथ वारंट जारी होने के बाद से ही निर्भया के दोषियों को अपनी मौत सामने नजर आ रही है। जैसे-जैसे फांसी की तारीख नजदीक आ रही है चारों दोषियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। फिलहाल उन्हें जेल संख्या दो के कस्तूरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वे बाकी कैदियों से बिल्कुल अलग-थलग, एकांत में हैं। 


 

Nirbhaya case latest update convict Mukesh meets his mother in Tihar Jail
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में दोषी मुकेश को शनिवार को जेल में अपनी मां की याद आई, जिससे भावुक होकर उसने मां से मिलने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के मुताबिक इच्छा व्यक्त करने पर मुकेश को जेल में उसकी मां से मुलाकात कराई गई। दोनों की मुलाकात करीब आधे घंटे तक जेल संख्या दो के अधीक्षक कार्यालय परिसर में हुई।

Nirbhaya case latest update convict Mukesh meets his mother in Tihar Jail
डेथ वारंट - फोटो : अमर उजाला

हालांकि तिहाड़ जेल के प्रवक्ता राजकुमार ने मुलाकात की बात से इनकार किया है। जेल सूत्रों के अनुसार डेथ वारंट जारी होने के बाद से मुकेश काफी परेशान था और उसने अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई थी। मालूम हो कि डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों को एक बार परिवार से मिलने की इजाजत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case latest update convict Mukesh meets his mother in Tihar Jail
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शनिवार को ही डमी फांसी के लिए चारों दोषियों के गले का नाप, लंबाई और भार भी मापा गया था। पूरी प्रक्रिया के दौरान चारों गुनहगार फूट-फूट कर रोते रहे। उन्हें अपने सामने मौत नजर आ रही थी। मौके पर मौजूद जेल कर्मियों ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।

विज्ञापन
Nirbhaya case latest update convict Mukesh meets his mother in Tihar Jail
निर्भया की मां - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि सात जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया की मां द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए चारों दोषियों को डेथ वारंट जारी किया था। इसके तहत चारों की फांसी के लिए 22 जनवरी सुबह सात बजे का समय निर्धारित किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed