फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में सरेआम छलकाए जा रहे थे जाम, प्रदेश अध्यक्ष बोले - भक्त हैं सब कर्मचारी

Wed, 15 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking in public hospital, state president said - all the staff are devout
हड़ताल के दौरान पी रहे थे शराब - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों को एक माह से वेतन नही मिला। बुधवार को एक तरफ निगम कर्मचारी हड़ताल पर थे तो दूसरी तरफ कई कर्मचारी सिविल अस्पताल में खुलेआम जाम छलका रहे थे।

Drinking in public hospital, state president said - all the staff are devout
हड़ताल के दौरान पी रहे थे शराब - फोटो : अमर उजाला

दिनभर अस्पताल परिसर में शराब पीकर नगर निगम को कोसते रहे। हड़ताल के बहाने सरकारी अस्पताल के परिसर में इन कर्मचारियों ने कई घटों तक खूब जाम छलकाए और नगर निगम प्रशासन को कोसा। उसके बाद  खाना खाया और धुम्रपान करते रहे।

Drinking in public hospital, state president said - all the staff are devout
हड़ताल के दौरान पी रहे थे शराब - फोटो : अमर उजाला

निगम कर्मचारी ऑन ड्यूटी में शराब पी रहे थे। उन पर कार्रवाई तो दूर कोई रोकने टोकने की जरूरत नहीं समझ रहा था। वहीं, भाषणबाजी के दौरान कर्मचारी नेता वेतन न मिलने पर निगम प्रशासन को कोसते हुए रोजीरोटी के संकट का रोना रोते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drinking in public hospital, state president said - all the staff are devout
हड़ताल के दौरान पी रहे थे शराब - फोटो : अमर उजाला

200 मीटर दूर है पुलिस चौक- अस्पताल परिसर में  पुलिस चौकी (गार्द) बनी हुई है। जहां पर कर्मचारी शराब पी रहे थे। वह पुलिस गार्द से 200 मीटर की दूरी पर है। लेकिन उनको समझाने वाला और कारवाई करने वाला कोई नही था। पुलिस कर्मचारियों का लचर
रवैया तो तब है जब पुलिस आयुक्त ने सरेआम शराब पीने पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
Drinking in public hospital, state president said - all the staff are devout
हड़ताल के दौरान पी रहे थे शराब - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इसपर कहा कि कर्मचारी तो सारे भक्त है। कोई शराब नहीं पी सकता। कोई और होंगे। लेकिन अगर फिर भी शराब पी रहे थे तो उनको समझाया जाएगा। वहीं पुलिस आयुक्त ने कहा है कि यह उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सरकारी परिसर में कोई शराब पी रहा है तो गैरकानूनी है। इसकी जांच कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed