{"_id":"5bff55e1bdec22416f231d15","slug":"double-murder-in-delhi-shalimar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डबल मर्डर: आरोपियों ने खोला चौंकाने वाला राज, बताया रोडरेज नहीं इसलिए मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डबल मर्डर: आरोपियों ने खोला चौंकाने वाला राज, बताया रोडरेज नहीं इसलिए मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Double murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार रात थाने से चंद कदम की दूरी पर रोडरेज के बाद दो युवकों तनिष्क क्वात्रा (23) और पवन गुप्ता (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी निखिल और 9 अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तनिष्क क्वात्रा मां सुनीता (65) के साथ बीएच-696ए, शालीमार बाग में रहता था। इसके पिता प्रकाश क्वात्रा की छह साल पूर्व मौत हो गई थी। बच्चे न होने पर सुनीता व प्रकाश ने तनिष्क को गोद लेकर पाला था। पवन गुप्ता इनसे दो गली छोड़कर रहता था। इसके परिवार में पिता लालजी गुप्ता, मां, चार बहनें व एक भाई हैं।
Double murder
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तनिष्क स्कूटी से कहीं जा रहा था। उसकी स्कूटी इलाके में ही रहने वाले निखिल से छू गई थी। कहासुनी के बाद तनिष्क ने कुछ लड़के बुलाकर निखिल की पिटाई कर दी थी। इसके बाद तनिष्क व निखिल के परिजनों ने दोनों में समझौता करा दिया, लेकिन निखिल ने बदला लेने की ठान ली थी। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे दो युवक तनिष्क के घर पहुंचे और उसे बातचीत के बहाने बुला लिया। इसके बाद 20-25 लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। निखिल ने तनिष्क के सीने पर चाकू से वार किए। बचने के लिए तनिष्क पास स्थित कमल की टूर एंड ट्रैवल की दुकान में घुस गया। वहां पवन बहन के लिए वाराणसी का टिकट लेने आया था।
Double murder
- फोटो : अमर उजाला
पवन ने तनिष्क को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस दौरान किसी ने भी उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी रोष है। घायल तनिष्क और पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां तनिष्क को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के सीने और पेट पर चाकू के छह-सात घाव हैं। पुलिस ने निखिल और सागर, आसफ, हिमांशु, मुब्बशिर, जिशान, गोविंदा, अभिषेक, रोहित और संजू को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में एक युवती को लेकर झगड़े की बात सामने आ रही थी, लेकिन छानबीन के बाद जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder
- फोटो : अमर उजाला
पवन के कुत्ते ने किया था बचाने का प्रयास
करीब 7:30 बजे पवन घर से जीजा व बहन का टिकट कराने निकला तो उसका पालतू डॉगी (टॉमी) भी साथ था। पवन दुकान में गया तो टॉमी बाहर रह गया। इसी दौरान आरोपी तेजी से दुकान में घुसे। उन्होंने पवन पर हमले किए तो टॉमी ने पवन को बचाने का हर संभव प्रयास किया। उसने दो-तीन लड़कों को काट भी लिया। पवन के घायल होने की खबर मिलते ही शिवम दुकान पर पहुंचा। परिजन पवन को अस्पताल ले गए तो टॉमी घर लौटने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किल से उसे घर ले जाया गया। वारदात के बाद से टॉमी न तो कुछ खा रहा है और न पी रहा है। बुधवार को पवन का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो वह शिवम की गोद में बैठा रहा। शिवम ने बताया कि टॉमी पवन से बहुत हिला हुआ था। हर समय वह उसके साथ ही रहता था। यहां तक कि खाना भी वह ज्यादातर पवन के हाथ से ही खाना पसंद करता था।

अकेली रह गई तनिष्क की बुजुर्ग मां
तनिष्क के परिवार में अब बस उसकी 65 वर्षीय मां सुनीता क्वात्रा ही रह गई हैं। पिता प्रकाश क्वात्रा की छह साल पहले बीमारी के बाद मौत हो गई थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि सुनीता व प्रकाश के यहां शादी के काफी साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने तनिष्क को गोद लिया था। उस समय वह छह माह का था। दोनों बड़े प्यार से तनिष्क को पाला। उसे कभी नहीं पता चला कि वह उनका असली बेटा नहीं है। तनिष्क ने डीयू से ग्रेजुएशन के बाद कनॉट प्लेस में प्राइवेट नौकरी शुरू की थी। पति की मौत के बाद सुनीता भी दिल की मरीज हो गईं। उनका इकलौता सहारा तनिष्क ही था। सुनीता रोते-रोते बस यही कहे जा रही थीं कि अब उनका क्या होगा।