फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोटी-सब्जी या चावल नहीं, खाने में दर्जन भर कील और सुईंयां ले रहा था ये शख्स

Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
doctors found more than 150 pins and Needle from 56 years man
ऑपरेशन के बाद बद्रीलाल। - फोटो : अमर उजाला
आप खाने में अमूमन रोटी-सब्जी या दाल चावल लेते होंगे, लेकिन अगर हम आपसे कहे कि राजस्थान का एक शख्स खाने में दर्जन भर कीलें और सुईंयां लेता था, तो शायद आपको यकीन ना हो। लेकिन ये सच है। राजस्थान के बूंदी इलाके के रहने वाले 56 साल के बद्रीलाल के पेट से डॉक्टरों ने 150 से ज्यादा कीले और सुईंया निकाली हैं।
doctors found more than 150 pins and Needle from 56 years man
Needle
असहनीय दर्द की वजह से तीन महीने से बद्रीलाल ने खाना-पीना करीब-करीब छोड़ दिया था। कीलें और सुईंया गले की कोशिकाओं और नलियों को इस तरह से प्रभावित कर रही थी कि खाना तो दूर अब सांस लेना भी दूभर हो रहा था। नलियों और कोशिकाओं के प्रभावित होने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह पर असर भी पड़ने लगा था।
doctors found more than 150 pins and Needle from 56 years man
man eats pins and Needle
कई अस्पतालों से भटकने के बाद मरीज को फरीदाबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के लिए लाया गया। 56 वर्षीय बद्रीलाल के पूरे शरीर का एक्स-रे किया गया, जिसमें पता चला कि शरीर के अंदर 150 से अधिक कीलें, सुईंया और पीन भरे पड़े हैं। सिर्फ गर्दन की कोशिकाओं और नलियों के आसपास ही 90 से अधिक कीलें थी जिसे 24 जून को दुर्लभ सर्जरी कर निकाली गई। मरीज की अभी तक दो सर्जरी की गई है संभव है कि आगे भी सर्जरी की जाए। अभी भी मरीज के पेट और पैर की मांसपेशियों में कीलें मौजूद हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
doctors found more than 150 pins and Needle from 56 years man
man eats pins and Needle

अस्पताल के ईएनटी विभाग के निदेशक डॉ.ललित मोहन पाराशर ने बताया कि कीलें शरीर की मुख्य नाड़िय़ों, श्वसन नली, खाने की नली, ईसोफेगस, दिमाग को खून पहुंचाने वाली मुख्य नाड़ी (कैरोटिड आर्टरी) को पूरी तरह से प्रभावित कर चुका था। इसकेबाद ईएनटी, हृदय, जनरल सर्जर और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई।   

विज्ञापन
doctors found more than 150 pins and Needle from 56 years man
man eats pins and Needle

कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ.आदिल रिजवी ने बताया कि छह घंटे तक सर्जरी चली। नसों को बिना आघात पहुंचाए कीलों व सुईयों को बाहर निकालना था। ट्रैक्योस्टोमी तकनीक का सहारा लेकर मरीज को बेहोश किया गया और एक-एक करके कीलों व सुईयों को बाहर निकाला गया। मरीज के शरीर के अंदर ये सुईंयां और कीलें छह माह या इससे अधिक समय से मौजूद थीं, जिसकी वजह से कुछ कीलों में जंग भी लगी हुई थी।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed