अक्तूबर का आधा माह गुजरने के साथ मौसम के करवट लेने की तैयारी है। इस कड़ी में अब तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़कना शुरू होगा, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा। वहीं, बीते 24 घंटे में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली रही व दिन और रात के पारे में अधिक अंतर नहीं रहा।
2 of 5
दिल्ली में छाई सफेद धुंध
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 31.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 89 फीसदी रहा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलेगी व अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
3 of 5
दिल्ली में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई है
- फोटो : ANI
विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा हालांकि, दिन और रात में पारा लुढ़कना शुरू होगा। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
4 of 5
दिल्ली एनसीआर में धुंध
- फोटो : अमर उजाला
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है। इससे 20 अक्तूबर के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। ऐसे में उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली में सर्दी के अहसास को बढ़ाएंगी।
5 of 5
दिल्ली में दिखी धुंध की चादर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।