{"_id":"5e54316c8ebc3ef3c13d8c26","slug":"delhi-violence-experts-say-stones-for-violence-carried-in-trucks-from-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसाः इतने पत्थर मिलने पर भी उठे सवाल, जानकारों ने कहा यूपी से ट्रकों में मंगवाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसाः इतने पत्थर मिलने पर भी उठे सवाल, जानकारों ने कहा यूपी से ट्रकों में मंगवाए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव के बाद मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास के करीब 8 किलोमीटर के इलाके को पत्थरबाजों ने गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान यहां लगातार इस कदर पथराव हुआ कि किसी का भी वहां से गुजरना दूभर था। मौजपुर, जाफराबाद, घोंडा, कर्दमपुरी, भजनपुरा, वजीराबाद रोड सहित आसपास के हर इलाके में पुलिस लाचार ही दिखी।
2 of 5
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों के पास इतनी तादाद में पत्थर उपलब्ध होने पर भी सवाल उठे। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से ट्रकों में पत्थर मंगवाए गए थे। इसलिए घंटों बाद तक भी पत्थरबाजी का सिलसिला नहीं थमा।
3 of 5
violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह के वक्त सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प को काबू में करने के लिए सुरक्षा बल जैसे ही आगे बढ़ते, पथराव शुरू हो गया। बीच में पुलिस और सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों के पास तक जाने का प्रयास किया, लेकिन वे खुद भी जख्मी हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि पत्थरबाजी कई इलाकों में रुक-रुक कर चल रही थी। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
बाद में चांद बाग, दयालपुर में भी पत्थरबाजी शुरू हो गई। पूरे दिन लगातार पत्थरबाजी से न केवल वहां मौजूद लोग घायल हुए, बल्कि पुलिस के सामने भी उपद्रवियों को काबू में करने की समस्या बन गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सीएए समर्थकों और विरोधियों की हजारों लोगों की भीड़ आमने-सामने रही, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
5 of 5
violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों के पास मौजूद पत्थरों के स्टॉक से पुलिस अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि हिंसा को अंजाम देने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसीलिए पत्थरों का भारी स्टॉक भी जमा किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।