आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या और हिंसा के आरोपी आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर के सभी सीसीटीवी कैमरे मुड़े हुए मिले। उसके घर पर एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी का मुंह ऊपर की ओर किया गया था। यहां तक कि घर की सबसे ऊपर की मंजिल पर पीछे की ओर लगा सीसीटीवी कैमरा भी मुड़ा हुआ मिला।
2 of 5
ताहिर हुसैन
- फोटो : एएनआई
निगम पार्षद 25 फरवरी से ही अपने परिवार के साथ फरार है। उधर, ताहिर हुसैन ने हिंसा वाले दिन जिन लोगों से बात की है, उनको एसआईटी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
3 of 5
पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास उठाए गए पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा की एसआईटी ने ताहिर हुसैन के घर से जब्त पांच डीवीआर सोमवार को फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल रोहिणी भेज दिए। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताहिर हुसैन के घर पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का मुंह ऊपर की ओर किया गया था। ताहिर हुसैन का घर पांच मंजिला है। उसने हर मंजिल पर रिकॉर्डिंग के लिए एक डीवीआर लगाया था। अपराध शाखा के एक बड़े अधिकारी ने यह भी खुलासा किया है कि ताहिर हुसैन के घर पर गतिविधियां हिंसा से तीन-चार दिन पहले तेज हो गई थीं।
4 of 5
delhi violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुहल्ले और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि हिंसा से 3-4 दिन पहले से 4-5 युवक लगातार कुछ न कुछ सामान लेकर उसके घर आ रहे थे। इससे लगता है कि हिंसा की साजिश कई दिन से रची जा रही थी। वैसे भी मौत का जितना सामान उसकी छत पर मिला है, वह एकाएक आना संभव नहीं लगता। सामान लाने वाले युवक ताहिर हुसैन की पहचान वाले बताए गए हैं।
5 of 5
Tahir Hussain
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा के आखिरी दिन यानी 25 फरवरी से ही ताहिर हुसैन का मोबाइल बंद है। मोबाइल उसने अपने घर पर ही बंद किया और फिर परिवार के साथ फरार हो गया। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, एनसीआर व अमरोहा में दबिश दे रही है।