दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र के देवली गांव में एक अधेड़ दंपती राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) की चाकू से बुधवार सुबह नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों को गला बुरी तरह रेता गया है। पिता की सोते हुए हत्या की गई, जबकि वारदात के समय पत्नी व बेटी के विरोध करने के सबूत मिले हैं। राजेश कुमार आर्मी से रिटायर थे और बेटी कविता कराटे में ब्लैक बेल्ट थी। बेटा अर्जुन मॉर्निंग वॉक पर करने गया था। वह वापस आया तो वह तीनों मृत पड़े थे। पुलिस को शुरुआती में घर में चोरी व लूटपाट के सबूत नहीं मिले थे। शुरुआती जांच में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस आपसी रंजिश के चलते किसी जानकार का हाथ होने की बात कह रही है।
Delhi Triple Murder: पिता की सोते हुए की गई हत्या, मां और बहन ने किया संघर्ष... पुलिस के हाथ लगे ऐसे सबूत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:35 PM IST
सार
Delhi Crime News Today: हमलावर ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। शवों को दंपती के बेटे अर्जुन ने सुबह करीब 5.30 बजे देखा, जब वह सुबह की सैर से लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन