फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः साथ पढ़े साथ खेले और... जब एक ही मोहल्ले से साथ में उठीं तीन दोस्तों की अर्थियां तो मच गया कोहराम

Mon, 12 Oct 2020 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi tractor car fatal accident in motinagar three friends died cremation also together whole area mourning their death
दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथे दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात को स्विफ्ट सवार चारों दोस्तों की कार शादीपुर फ्लाईओवर पर पंक्चर खड़े एक ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। ट्राली में लोहे के बड़े-बड़े गाटर लदे हुए थे। अंधेरे और रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हो गया। गाटर कार के अगले हिस्से में अंदर तक घुस गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे पांडव नगर इलाके में रविवार को मातम का माहौल था। दोपहर बाद जैसे ही तीनों दोस्तों के शव उनके घर पहुंचे तो घरों में कोहराम मच गया। राजेश और तरुण अपने परिवार के इकलौते लड़के थे। थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर जब तीनों ही दोस्तों की अर्थियां घर से उठीं तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक आए। देखें तस्वीरें और पढ़ें कैसा रहा मोहल्लेवालों का हाल...

Delhi tractor car fatal accident in motinagar three friends died cremation also together whole area mourning their death
दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पांडव नगर इलाके में स्थानीय दुकानदारों ने भी इलाके के तीन युवकों की मौत की वजह से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। चरणजीत, राजेश, तरुण और परवीन एक ही साथ पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़े थे। हर वीकएंड पर सभी दोस्त जरूर मिलते और बाहर जाकर पार्टी करते थे। यहां तक कि राजेश ने कुछ सालों से नोएडा जाकर रहना शुरू कर दिया था, लेकिन वह शनिवार-रविवार को पांडव नगर ही आ जाता था।

Delhi tractor car fatal accident in motinagar three friends died cremation also together whole area mourning their death
दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार तीनों मृतक पांडव नगर के बी-ब्लॉक में रहते थे। चरणदीप के परिवार में पिता कमलजीत सिंह, मां परमजीत कौर, पत्नी सोनिया सिंह,  एक बेटा खुशवीर (6) और बेटी पीयू (10) हैं। कमलजीत सिंह एक अंग्रेजी दैनिक से फोटो पत्रकार रिटायर हुए हैं। चरण भी उसी दैनिक के नोएडा स्थित आईटी विभाग में नौकरी करता था। राजेश का पूरा परिवार बी-ब्लॉक पांडव नगर में रहता है। कुछ सालों पूर्व वह अपनी पत्नी वीना, बेटी गौरी (10) और चाहत (5) के साथ नोएडा सेक्टर-74 के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गया था।

वह हर शनिवार रविवार को पांडव नगर ही आ जाता था। राजेश का महिपालपुर में दफ्तर था। वह एक कोरियर कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात था। तरुण के परिवार में पत्नी तृप्ति और एक बेटी वंशु हैं। राजेश और तरुण परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। तीनों की मौत ने उनके परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। राजेश और तरुण के परिजनों को चिंता सता रही है कि अब उनका परिवार कैसे चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi tractor car fatal accident in motinagar three friends died cremation also together whole area mourning their death
दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

फ्लाईओवर पर था अंधेरा, परिजनों का आरोप
चरणदीप व बाकी मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय शादीपुर फ्लाईओवर पर अंधेरा था। अंधेरा होने की वजह से शायद कार चला रहे राजेश को ट्रैक्टर ट्राली दिखाई नहीं दी और कार की उससे भिड़ंत हो गई। यदि फ्लाईओवर पर लाइट होती तो शायद हादसा टल जाता। ट्रैक्टर में यदि पंक्चर हो भी गया था तो चालक को कोई रिफ्लेक्टर या चमकदार वस्तु ट्राली के पीछे लगाना चाहिए था। लेकिन चालक की बड़ी लापरवाही की वजह से तीनों दोस्तों की जान चली गई, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi tractor car fatal accident in motinagar three friends died cremation also together whole area mourning their death
दिल्ली में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

कार की रफ्तार 100 से अधिक: पुलिस सूत्र
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि रफ्तार हादसे के लिए एक बड़ी वजह बना है। दरअसल देर रात को सड़क पर ट्रैफिक न के बराबर था। ऐसे में कार चालक ने बेहद तेज गति से कार को दौड़ा दिया। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय कार की रफ्तार और तेज कर दी गई। अचानक सामने खड़ी ट्राली कार चालक को शायद नहीं दिखाई दी और कार उससे भिड़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा लगभग खत्म हो गया। बड़ी ही मशक्कत के बाद मृतक व घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed