{"_id":"58bbe0fb4f1c1b6001e7e548","slug":"delhi-s-only-all-ladies-run-petrol-pump-and-its-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पेट्रोल पंप के संचालन से लेकर सेल्स तक सभी काम करती हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पेट्रोल पंप के संचालन से लेकर सेल्स तक सभी काम करती हैं महिलाएं
Tue, 07 Mar 2017 11:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी/अमर उजाला, नई दिल्ली
पूजा त्रिपाठी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:37 AM IST
सार
विशेष चयन प्रक्रिया से होती है महिला कर्मचारियों की नियुक्ति
महिलाओं को काम के साथ दी जाती है पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की ट्रेनिंग
वेतन के साथ मिलती है एमएनसी कंपनियों जैसी सुविधाएं
महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से होती है निगरानी
महिलाओं के लिए रोजगार का नया क्षेत्र खोल रहा ये पेट्रोल पंप
विज्ञापन
1 of 7
ladies petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस पेट्रोल पंप पर जैसे ही आप प्रवेश करेंगे सफेद एप्रन पहने एक महिला आपको पेट्रोल स्टेशन की ओर जाने का रास्ता दिखाएगी। जैसे ही आप पेट्रोल स्टेशन पर गाड़ी रोकेंगे दोनों हाथ जोड़कर मुस्कुराते चेहरे के साथ एक महिला आपसे पूछेगी कि आपकी गाड़ी में कौन सा फ्यूल डालना है। चौंकिए मत, क्योंकि ये पेट्रोल पंप पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है।
यहां पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं महिलाएं
2 of 7
भारत पेट्रोलियम के इस कंपनी पेट्रोल पंप के संचालन से लेकर सेल्स तक का काम महिलाएं ही करती हैं। खास बात ये है कि यहां पर काम करने वाली महिलाओं को वेतन के साथ वो सुविधाएं भी मिलती हैं, जो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को उपलब्ध होती हैं। पिछले एक साल से इस पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 18 वर्षीय जीनत युवा और संघर्षरत लड़कियों के लिए एक मिसाल हैं।
जीनत के परिवार में सात बहनें और दो भाई सहित कुल 11 लोग हैं। इतने बड़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद जीनत का सपना डॉक्टर बनना है। यह नौकरी उनके सपनों को सच करने में मदद कर रही है। नौकरी के साथ उनकी पढ़ाई भी जारी है। दिल्ली के मोतीबाग के शांतिपथ रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम के कंपनी पेट्रोल पंप की संचालिका हुमा फारुक अली बताती हैं,'हम उस रूढ़िवादी सोच को तोड़ना चाहते थे जिसमें ये माना जाता है कि पेट्रोल पंप केवल पुरुष ही चला सकते हैं और भारत पेट्रोलियम ने इसमें पूरी मदद की।'
यहां पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं महिलाएं
3 of 7
हुमा बताती हैं कि यहां काम करने के लिए महिलाओं के चयन की एक निश्चित प्रक्रिया है जिसे एक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के सहयोग से चलाया जाता है। चयन की प्रक्रिया के पहले चरण में 18-35 वर्ष तक की जरूरतमंद महिलाओं की सीवी मंगाई जाती है। इनमें से उचित का चुनाव कर महिलाओं का इंटरव्यू किया जाता है। इस दौरान उनकी शैक्षिक योग्यता, शिफ्ट में काम करने की इच्छा और ग्राहकों को सेवा प्रदान की उनकी योग्यता को परखा जाता है। चयन के बाद नौकरी पर रखने से पहले महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें किसी भी परिस्थिति में ग्राहकों से कैसे पेश आना है ये सिखाया जाता है। नौकरी से पहले इन्हें क्लासरूम ट्रेनिंग के साथ ही कस्टमर से कैसे बातें करनी है इसकी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं महिलाएं
4 of 7
ट्रेनिंग के बाद ये महिलाएं ड्राइववे सेल्स वुमन(डीएसडब्ल्यू) के तौर पर काम करना शुरु कर देती हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को ऑटोमेशन, वेब ट्रेनिंग और अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इस पेट्रोल पंप पर काम करने वाली मीना बताती है कि यहां से अंग्रेजी बोलना सीखने की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई में भी काफी सहुलियत मिली है। चयन और ट्रेनिंग प्रक्रिया के बारे में पेट्रोल पंप संचालिका हुमा कहती हैं कि यह पूरी प्रक्रिया जहां महिलाओं को रोजगार देती है वहीं, उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए प्रेरित भी करती है।
क्यों इस पेट्रोल पंप पर महिलाएं करती हैं काम: इस पेट्रोल पंप का संचालन करने वाली हुमा बताती हैं कि हम उस रूढ़िवादी मानसिकता को तोड़ना चाहते थे जो पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर महिलाओं के काम करने के खिलाफ है। वो कहती हैं कि पेट्रोल पंप रिटेल आउटलेट का क्षेत्र इतना व्यापक है कि यहां नौकरियों की अपार संभावना है।
विज्ञापन
यहां पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं महिलाएं
5 of 7
क्या हैं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के इंतजाम: पेट्रोल पंप एक ऐसी जगह है जहां हर तरह के लोग आते हैं ऐसे में यहां महिलाओं की सुरक्षा बेहद गंभीर मुद्दा है। इस पेट्रोल पंप का हर हिस्सा चौबीसों घंटे सीसीटीवी की निगरानी में होता है। साथ ही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद रहते हैं। यहां काम करने वाली स्नेहा बताती हैं कि यहां काम करने के बाद अब उनमें इतना आत्मविश्वास आ गया है कि अब वो किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। यही कारण है कि उन्हें काम करने के दौरान कभी किसी डर का अनुभव नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।