फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमीज में छुपाकर ले गया चीनी नागरिक का बैग, सीसीटीवी में खुलासा

Tue, 07 Mar 2017 10:32 AM IST
जेपी शर्मा /अमर उजाला, नोएडा
जेपी शर्मा /अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Shirt hidden in a bag and took the Chinese citizen, revealed CCTV
एक्सपो मार्ट से ली गई फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
एक्सपो मार्ट में दिल्ली वुड प्रदर्शनी 2017 में आए चीन के नागरिक का बैग उड़ाने वालों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। बैग चोरी के आरोपी खाली थैला लेकर आए थे और कमीज में छिपाकर लाए काले रंग के थैले में चीन के नागरिक का बैग चुराकर रफूचक्कर हो गए। 
Shirt hidden in a bag and took the Chinese citizen, revealed CCTV
expo mart - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक्सपो मार्ट में हुई चोरियों की फुटेज निकलवाकर आरोपियों के पहचान के प्रयास में जुटी है। चीन निवासी ली पेंग वुड प्रदर्शनी में शामिल होने आए थे। शनिवार को एक्सपो मार्ट में भ्रमण के दौरान उनका बैग चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी की फुटेज में सामने आया कि दो लोग उनके बैग से कुछ दूर खड़े होकर आपस में बात करते हुए निगरानी कर रहे हैं। 
Shirt hidden in a bag and took the Chinese citizen, revealed CCTV
expo mart - फोटो : अमर उजाला
इनमें एक शख्स के हाथ में सफेद रंग का पॉलीबैग है। कुछ देर में दोनों अलग होते हैं और खाली हाथ खड़ा शख्स कमीज में छिपाकर रखा काले रंग का बैग निकालकर उसमें ली पेंग का बैग लेकर अलग-अलग रास्ते से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shirt hidden in a bag and took the Chinese citizen, revealed CCTV
expo mart - फोटो : अमर उजाला
ली पेंग ने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बैग में लैपटॉप, पासपोर्ट, 40 हजार रुपये, दस डॉलर व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। बता दें कि इससे पहले भी इसी प्रदर्शनी में 8 लोगों के बैग व अन्य सामान चोरी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Shirt hidden in a bag and took the Chinese citizen, revealed CCTV
expo mart - फोटो : अमर उजाला
पूर्व की घटनाओं में चोर हाथ में खाली कोट लेकर आए थे और उसमें छिपाकर बैग चोरी कर ले गए थे। पुलिस और लोगों को चकमा देने के लिए इस बार आरोपियों ने थैले व पॉलीबैग का इस्तेमाल किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed