फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Rohini Court Blast: टिफिन में विस्फोटक लाया था दहशतगर्द, अमोनिया नाइट्रेट के साथ ही इस चीज का भी हुआ था इस्तेमाल

Fri, 10 Dec 2021 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Blast News: security agencies says it was tiffin bomb ammonia nitrate and some other things were used
Delhi Rohini Court Blast: रोहिणी कोर्ट की तस्वीर - फोटो : ANI
रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह कोर्ट संख्या 102 में धमाका हो गया। इसके बाद कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। अदालत में मौजूद लोग भागने लगे। धमाके में कोर्ट रूम में मौजूद एक सिपाही घायल हो गया। इसे कैट्स एंबुलेंस से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका लोगों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सी के पीछे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त समेत सभी आला अधिकारी, स्पेशल सेल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर बम निरोधक दस्ता, एनएसजी की टीम और फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। इस हमले के बारे में कई बातें सामने आई हैं जो अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं....
Rohini Court Delhi Blast News: security agencies says it was tiffin bomb ammonia nitrate and some other things were used
रोहिणी कोर्ट में संदिग्ध ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियां जो इस ब्लास्ट की जांच कर रही हैं उनका कहना है कि रोहिणी कोर्ट में धमाका करने के लिए अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि अक्सर आतंकी दहशत फैलाने के लिए अमोनिया नाइट्रेट का सहारा लेते हैं। भारत में लंबे समय से अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल आतंकी धमाकों के लिए इसलिए हो रहा है क्योंकि ये सस्ता होता है और बहुत आसानी से मिल जाता है। जांच के दौरान पुलिस को मौके से टिफिन मिला है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लैपटॉप बैग में टिफिन में विस्फोटक रखकर लाया होगा। 

Rohini Court Delhi Blast News: security agencies says it was tiffin bomb ammonia nitrate and some other things were used
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला

भीड़ होती तो जाती कई जानें, स्क्रू का हुआ था इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बैग को जज के बैठने के स्थान से करीब 15 फुट दूरी पर कुर्सी के पास रखा गया था। पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि कोर्ट रूम में अगर ज्यादा लोग होते तो कई लोगों की जान जा सकती थी। क्योंकि विस्फोट वाली जगह पर एक इंच वाले कई स्क्रू मिले हैं। साथ ही सफेद पाउडर भी मिला है।  विस्फोटक में काफी मात्रा में स्क्रू का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Blast News: security agencies says it was tiffin bomb ammonia nitrate and some other things were used
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला

धमाके के बाद टिफिन का ढक्कन गिरा था जज के पास 
धमाका होने के बाद टिफिन का ढक्कन जज से कुछ दूरी पर गिरा। मौके से कुछ तार और कांच के टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि धमाका किसी डिवाइस के जरिए किया गया है। जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसी घटना में घायल सिपाही और अन्य चश्मदीदों से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने में जुटी है।

विज्ञापन
Rohini Court Delhi Blast News: security agencies says it was tiffin bomb ammonia nitrate and some other things were used
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई शुरू होने के बाद रखा गया था बैग
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कोर्ट की सुनवाई शुरू होने से पहले सफाई कर्मी वहां से सफाई करके गया था। लेकिन उसने कोई बैग नहीं देखा था। कार्रवाई शुरू होने के बाद किसी ने बैग रखा और वहां से गायब हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed