दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच और जालसाजी व धोखाधड़ी के लिए अल फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज दो मामलों के संबंध में विश्वविद्यालय के चेयरमैन को दो समन जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने यूजीसी की शिकायत पर दो अल फलाह विश्वविद्यालय (विवि) के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं।
कसने लगा आतंक की फैक्टरी अल फलाह पर शिकंजा: यूनिवर्सिटी के मालिक को समन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए हैं दो मामले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:42 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिद्दीकी को समन जारी करना व्यापक जांच का हिस्सा है, जो पिछले सप्ताह लाल किले के पास हुए विस्फोट की चल रही जांच से संबंधित है। माना जा रहा है कि विस्फोट से जुड़े कई संदिग्धों का विश्वविद्यालय से संबंध रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन