फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एएसआई के बेटे ने बुरी तरह की थी इस लड़की की पिटाई, पीड़िता ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

Sat, 15 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
delhi police son beats girl badly she went to police after rajnath singh intervention read story
delhi police asi son beats woman - फोटो : अमर उजाला

उत्तम नगर क्षेत्र में एक लड़की को बुरी तरह से पीटने वाले पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे का वीडियो वायरल होने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद आरोपी रोहित कुमार तोमर (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके दोस्त को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गृहमंत्री की कड़ी कार्रवाई के निर्देश की जानकारी मिलने पर वीडियो में दिख रही युवती ने भी हिम्मत दिखाई और उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

delhi police son beats girl badly she went to police after rajnath singh intervention read story
delhi police asi son beats woman

उसने बताया कि वह रोहित को दो साल से जानती है। 2 सितंबर को रोहित उसे उत्तम नगर स्थित दोस्त के कॉल सेंटर में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी, तो रोहित ने मारपीट की। इसी दौरान उसका वीडियो बनाया। किसी को बताने पर रोहित ने जान से मारने की धमकी दी।

delhi police son beats girl badly she went to police after rajnath singh intervention read story
delhi police asi son beats woman

डर की वजह से उसने इसकी शिकायत नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लड़की से मिली जानकारी के बाद रोहित के उस दोस्त को हिरासत में ले लिया, जिसके कार्यालय में घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर रोहित को तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi police son beats girl badly she went to police after rajnath singh intervention read story
delhi police asi son beats woman

कॉल सेंटर मालिक-वीडियो बनाने वाला भी हो सकता है गिरफ्तार द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि इस मामले में कॉल सेंटर मालिक और उस व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हो सकती है, जिसने वीडियो बनाया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही है। इसके साथ ही कॉल सेंटर मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
delhi police son beats girl badly she went to police after rajnath singh intervention read story
delhi police asi son beats woman

आदेश के बाद पुलिस सक्रिय इसी बीच रोहित का लड़की से मारपीट करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक जब विडियो पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को फोन कर इस मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस हरकत में आई और रोहित की तलाश के साथ-साथ उस लड़की की भी तलाश शुरू कर दी, जिसकी वीडियो में पिटाई की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed