फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police SHO stops funeral of suicidal man, saves dead young man

अंतिम संस्कार से ठीक पहले पुलिसवाले ने किया कुछ ऐसा कि जिंदा हो गया 'मरा' आदमी 

Wed, 20 Dec 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
delhi police SHO stops funeral of suicidal man, saves dead young man
सांकेतिक चित्र

पुलिसवालों को अपनी कार्यशैली के लिए हमेशा से ही जनता की दुर्भावना का शिकार होना पड़ता है। लेकिन दिल्ली के एक पुलिसवाले ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ऐसा किया कि मरा हुआ आदमी जिंदा हो गया।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली के बड़ा हिंदू राव इलाके से सोमवार शाम पुलिस को एक फोन आया कि एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी है। फोन मिलने पर एसएचओ संजय कुमार अपनी टीम लेकर मृतक के घर पहुंचे तो वहां परिवार शोक मना रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को पूरी कहानी बताई कि आखिर हुआ क्या। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे के करीब राजू(21) अपने कमरे में गया और बाकी परिवार लिविंग रूम में बैठी बातें कर रही थी। लगभग 20 मिनट बाद राजू के पिता उससे कुछ बात करने उसके कमरे में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प‌िता ने पंखे से लटकता देखा बेटे का शव

delhi police SHO stops funeral of suicidal man, saves dead young man
suicide shimla

कमरे में घुसते ही वह चौंक गए, उन्होंने देखा कि राजू सीलिंग फैन से झूल रहा था। यह देखते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू किया और सब वहां इकट्ठा हो गए। राजू ने बेडशीट का फंदा बनाकर सुसाइड कर‌ लिया था। परिजनों ने मिलकर उसे फंदे से उतारा। उन्हीं में से एक ने ‌पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

एसएचओ संजय कुमार ने कहानी सुनने के बाद राजू के कमरे का नीरिक्षण किया तो उन्हें लगा कि फंखे की ऊंचाई इतनी कम है कि फंदा लगाकर मरना आसान नहीं है।

कुमार को ये भी लगा कि राजू का पैर जमीन को जरूर छुआ होगा। एसएचओ जब तक यह सब अनुमान लगा रहे थे उस बीच परिवारवालों ने राजू के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

जब एसएचओ ने चेक की राजू की बॉडी तो हो गया चमत्कार

delhi police SHO stops funeral of suicidal man, saves dead young man
आत्महत्या

कमरे का इंस्पेक्शन करने के बाद एसएचओ ने राजू का शरीर देखा। उस वक्त तक एक शव वाहन घर के बाहर पहुंच चुका था। राजू की बॉडी चेक करते हुए एसएचओ शॉक रह गए जब उन्होंने पाया कि उसकी नब्ज चल रही थी। वह अब भी जिंदा था।

हालांकि नब्ज बहुत धीमी चल रही थी। इस पर कुमार उसे तुरंत अस्पताल ले गए और रास्ते में उसे सीपीआर देते रहे। अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों ने उसे पुनर्जीवित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जब राजू अस्पताल पहुंचा तो उसकी नब्ज बहुत धीमी चल रही थी लेकिन अगर जरा भी देर हो जाती तो कुछ नहीं किया जा सकता था।

हालत में सुधार होने के बाद राजू ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वह माता-प‌िता द्वारा रोज-रोज डांटे जाने से तंग आ चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed