{"_id":"63836d91b481ee3ab72be751","slug":"delhi-police-found-shraddha-walkar-gold-ring-from-aftab-new-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Case: आफताब की नई गर्लफ्रेंड के पास मिली श्रद्धा की अंगूठी, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Case: आफताब की नई गर्लफ्रेंड के पास मिली श्रद्धा की अंगूठी, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली पुलिस को देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को श्रद्धा की अंगूठी मिल गई है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने ये अंगूठी अपनी महिला दोस्त को गिफ्ट कर दी थी। पुलिस इसे श्रद्धा हत्यकांड मामले में अहम सबूत मान रही है। ऐसे में उसकी महिला दोस्त के बयान भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
2 of 5
मैदान गढ़ी का झील
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ रोंगेटे खड़े कर देने वाली एक बात और सामने आई है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को अलग करने के बाद सिर से बाल काटे थे। पुलिस को श्रद्धा के बाल छत्तरपुर के जंगल से मिल गए है। श्रद्धा के बालों का भी उसके पिता के डीएनए से मिलान हो गया है।
3 of 5
श्रद्धा वालकर
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा सोने की अंगूठी पहनती थी। उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अंगूठी को अपने पास रख लिया था। आरोपी आफताब ने इस अंगूठी को अपनी महिला दोस्त को गिफ्ट कर दी थी। ये वही महिला दोस्त है जिसे आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अपने छत्तरपुर स्थित वारदात वाले फ्लैट में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shraddha Case
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस ने इस महिला दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने इन महिला दोस्त से अंगूठी को बरामद किया है। इस महिला दोस्त ने बताया कि ये अंगूठी आफताब ने उसे उस समय गिफ्ट में दी थी जब वह आरोपी आफताब से मिलने फ्लैट में गई थी। पुलिस ने इस अंगूठी की पहचान के लिए श्रद्धा के पिता को दिखाया था। श्रद्धा के पिता ने इस अंगूठी की श्रद्धा की अंगूठी के रूप में की है। उन्होंने इस अंगूठी को श्रद्धा को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Shraddha Case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पहले तो श्रद्धा के सिर को अलग किया और फिर सिर से कैची से बाल काटे थे। इन बालों को काटकर उसने एक पैकेट में रखा था। पुलिस को ये पैकेट छत्तरपुर के जंगल में मिल गया था। इन बालों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रद्धा के बालों का भी डीएनए भी मिल गया है। डीएनए मिलान उसके पिता व भाई से किया गया था। इससे पहले श्रद्धा की हड्डियों व खून का डीएनए मिलान भी हो गया है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा सोने की अंगूठी पहनती थी। उसने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अंगूठी को अपने पास रख लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।