श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महरौली के जंगलों में मिली श्रद्धा की हड्डियों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गए हैं। रोहिणी स्थित एफएसएल से दिल्ली पुलिस को डीएनए रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें हड्डियों, बालों और खून के डीएनए का मिलान हो गया है। उसके छतरपुर स्थित फ्लैट की टाइल लेकर पुलिस एसएसएल गई थी। टाइल से खून के धब्बे मिले थे। मामले में अभी पॉलीग्राफ टेस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है अगर पॉलीग्राफ़ टेस्ट ठीक-ठाक रहा तो आगे नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। कोर्ट ने शनिवार को आरोपी आफताब को 13 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
Shraddha Case: सख्त पहरे में आफताब, दरिंदे की हर गतिविधि पर नजर, पढ़ें तिहाड़ में कैसी गुजरी पहली रात
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:18 PM IST
सार
टाइल से खून के धब्बे मिले थे। पुलिस आरोपी का एक-दो दिन में नारको टेस्ट करा सकती है। अभी पॉलीग्राफ टेस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है अगर पॉलीग्राफ़ टेस्ट ठीक-ठाक रहा तो आगे नारको टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन