फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: सुनंदा मौत मामले में एक और खुलासा, पाक पत्रकार मेहर से नाम बदलकर चैटिंग करते थे थरूर

Tue, 22 May 2018 09:51 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police file another charge sheet in Sunanda Pushkar death case IN city court
दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कोर्ट में एक और चार्जशीट पेश की है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। त्रिवेंद्रम से लौटते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर व उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के बीच फ्लाइट में जमकर झगड़ा हआ था। सुनंदा ने शशि थरूर के मोबाइल पर मेहर तरार से चल रही बीबीएम चैट पढ़ ली थी। गुस्साई सुनंदा ने शशि थरूर के मोबाइल को फ्लाइट में ही फेंक दिया था।
Delhi Police file another charge sheet in Sunanda Pushkar death case IN city court
इसी फ्लाइट में कांग्रेस के एक बड़े नेता भी थे। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश चार्जशीट में यह जानकारी दी है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट में लिखा गया है कि शशि थरूर मेहर तरार से हरीश नाम से चैटिंग करते थे। सुनंदा ने फ्लाइट में बीबीएम चैटिंग को पढ़ी तो ऊपर हरीश नाम था, जबकि चैटिंग में मेहर तरार का। 
Delhi Police file another charge sheet in Sunanda Pushkar death case IN city court
गौरतलब है कि सुनंदा 17 जनवरी, 2014 को लीला होटल के एक सुइट में मृत पाई गई थीं। इससे दो दिन पहले ही वे त्रिवेंद्रम से दिल्ली लौटी थीं। उन्होंने त्रिवेंद्रम में केरल इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुनंदा के शरीर पर सुई का कोई निशान नहीं था। उनके हाथ में केवल कैनुला लगाने का एक निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police file another charge sheet in Sunanda Pushkar death case IN city court
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, चार्जशीट में आशंका व्यक्त की गई है कि सुनंदा पुष्कर ने खुद ही जहर एल्प्रेस गोलियां के रूप में लिया है। उनके कमरे में एल्प्रेस गोलियों के दो पत्ते मिले थे। इनमें तीन गोलियां थीं, जबकि 27 गायब थीं। 
 
विज्ञापन
Delhi Police file another charge sheet in Sunanda Pushkar death case IN city court
ऐसे में माना जा रहा है कि सुनंदा जीना नहीं चाहती थीं। इसी कारण उन्होंने एल्प्रेस की 27 गोलियां खुद ही खा लीं। पुलिस ने चार्जशीट में शशि थरूर को सुनंदा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि सुनंदा के शरीर से एल्प्राजोलम नामक जहर मिला था। हो सकता है कि एल्प्रेस की गोलियां लेने से ही एल्प्राजोलम जहर बना और सुनंदा की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed