फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के नियम तोड़ने वालों से दिल्ली पुलिस ने वसूले 3.56 करोड़, अजब-गजब बनाते हैं बहाने

Fri, 24 Jul 2020 02:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi police earn 3 crore 56 lakh from violators of corona rules social distancing
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। बड़ी संख्या में लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। जगह-जगह थूकना उनकी आदत में शुमार हो चुका है, परंतु ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। कोरोना का मजाक बनाने वालों से दिल्ली पुलिस अब तक लगभग 3.56 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूल चुकी है। सभी 15 जिलों में कार्रवाई कर पुलिस ने 22 जुलाई शाम तक कुल 67,063 लोगों के चालान किए।

Delhi police earn 3 crore 56 lakh from violators of corona rules social distancing
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को सबसे ज्यादा अहम बताया जा रहा है, परंतु दिल्ली में लोग इसकी भी परवाह नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने मास्क न लगाने पर सबसे ज्यादा 6088 चालान किए। वहीं, नई दिल्ली पुलिस ने मास्क न लगाने के सबसे कम 2019 चालान किए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को लेकर सबसे अधिक पश्चिम जिले में 248 चालान किए गए।

Delhi police earn 3 crore 56 lakh from violators of corona rules social distancing
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कमाल की बात यह है कि राजधानी के सबसे अधिक आबादी वाले जिले उत्तर-पूर्वी में थूकने के महज 3 ही चालान किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सबसे अधिक दक्षिण-पश्चिम जिले में 1443 तो सबसे कम 96 पूर्वी दिल्ली में किए गए। नियमों को तोड़ने पर जुर्माना वसूलने की बात की जाए तो सबसे अधिक दक्षिण-पश्चिम जिले में 31.51 लाख रुपये वसूले गए हैं। सबसे कम 11 लाख रुपये नई दिल्ली जिले से वसूले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police earn 3 crore 56 lakh from violators of corona rules social distancing
मास्क बांटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

ये है स्थिति
-1228 चालान थूकने पर किए गए।
-8917 चालान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर हुए।
-56918 चालान बिना मास्क वालों के किए गए।
-67063 थूकने, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान।
-3 करोड़ 56 लाख रुपये अब तक चालान की राशि वसूली गई।
-1,37,365 मास्क दिल्ली पुलिस ने अब तक बांटे।
नोट: आंकड़े 22 जुलाई 2020 की शाम तक के हैं।

विज्ञापन
Delhi police earn 3 crore 56 lakh from violators of corona rules social distancing
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अजब-गजब बनाते हैं बहाना
जामिया नगर थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मास्क न लगाने पर ज्यादातर लोग भूलने और मास्क लगाने पर दम घुटने का बहाना बनाते हैं। कुछ लोग मास्क धोने, गिर जाने और खरीदने जाने का भी बहाना बनाते हैं। थूकने पर पकड़े जाने पर ज्यादातर लोग कबूलते ही नहीं है कि उन्होंने सड़क पर थूका था।

दिल्ली पुलिस अपील करती है कि लोग कोरोना को गंभीरता से लें और नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।- अनिल मित्तल, अतिरिक्त प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed