दिल्ली के कारोबारी ने रानीबाग थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और पत्नी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
2 of 5
delhi police beats family
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने दो सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल सपरिवार सरस्वती विहार इलाके में रहते हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत में बताया कि छह मई को कुछ लोग उनके घर से स्कूटी ले जाने लगे।
3 of 5
delhi police beats family
- फोटो : अमर उजाला
गार्ड ने रोका तो उन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। साथ ही मालिक को रानी बाग थाने भेजने को कहा। सुरेंद्र ने कुछ देर बाद अपने छोटे बेटे गौरव को थाने भेजा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी छोड़ने के लिए दो सौ रुपये मांगे। जब गौरव ने पुलिसकर्मियों से स्कूटी लेकर आने का कारण पूछा उन्होंने कहा कि अब हजार रुपये देने के बाद ही स्कूटी दी जाएगी।
4 of 5
delhi police beats family
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौरव के पूछताछ करने पर पुलिसकर्मियों ने उससे गाली गलौज की। कमरे में ले जाकर उसकी पिटाई की। काफी देर तक गौरव नहीं आया तो बड़ा भाई तुषार थाने पहुंचा। भाई के साथ मारपीट का कारण पूछे जाने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सुरेंद्र की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया और सुरेंद्र से भी मारपीट की।
5 of 5
DELHI POLICE
- फोटो : self
सुरेंद्र ने पीसीआर को घटना की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने पीसीआर कर्मियों को थाने से वापस कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सुरेंद्र से मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि सुरेंद्र के बेटों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की थी।